फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   All monuments including Red Fort Qutub Minar will open from June 16 Archaeological Survey of India took the decision

दिल्ली: 16 जून से खुलेंगे लाल किला, कुतुब मीनार समेत सभी स्मारक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने लिया फैसला

Mon, 14 Jun 2021 08:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jun 2021 08:16 PM IST
सार

एएसआई की ओर से सोमवार को आधिकारिक घोषणा की गई कि लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, समेत दूसरे सभी स्मारक स्थलों, संग्रहालयों को 16 जून से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
All monuments including Red Fort Qutub Minar will open from June 16 Archaeological Survey of India took the decision
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक भवन, स्मारक स्थल और संग्रहालय 16 जून से खुल जाएंगे। कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद एएसआई ने 15 जून तक इन्हें बंद करने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन


अब शहर फिर से अनलॉक हो रहा है, चीजें फिर से पटरी पर लौट रही हैं, ऐसे में एएसआई ने भी अपने सभी स्मारकों स्थलों, संग्रहालयों को खोलने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इन्हें खुलवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराएंगे।  
विज्ञापन


एएसआई की ओर से सोमवार को आधिकारिक घोषणा की गई कि लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, समेत दूसरे सभी स्मारक स्थलों, संग्रहालयों को 16 जून से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हालात बिगड़ने के बाद 12 मई से एएसआई ने अपने सभी स्मारक स्थलों, संग्रहालयों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक विभाग के निदेशक एन. के. पाठक ने बताया कि देश के सभी जिला प्रशासन को स्मारक व संग्रहालय खोलने के लिखित निर्देश भेज दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्देशित गाइडलाइन के अनुसार स्मारक स्थलों और संग्रहालयों को खोला जाएगा। 

एएसआई ने साफ किया है कि उन्होंने अपने द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों को खोलने का आदेश दे दिए हैं, लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इन्हें खोलने या बंद रखने का निर्णय लेगा। पिछले साल एएसआई ने अपने सभी स्मारक, धरोहर स्थलों, संग्रहालयों को खोलने का आदेश दिया था। जबकि आगरा जिला प्रशासन के निर्णय से ताजमहल को कई महीने तक बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed