फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   All hospitals will be connected with hospital management information system : Kejriwal

अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली से जुड़ेंगे दिल्ली के सभी हॉस्पिटल, घर बैठे करा सकेंगे लोग ओपीडी पंजीकरण

Tue, 25 Aug 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
All hospitals will be connected with hospital management information system : Kejriwal
दादा देव शिशु चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के सभी अस्पतालों को दिल्ली सरकार अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के तहत जोड़ने जा रही है। इससे अस्पतालों के प्रशासनिक, वित्तीय और रोगियों के रिकॉर्ड का ऑनलाइन प्रबंधन हो सकेगा। उम्मीद है कि यह परियोजना के एक साल के अंदर पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात सोमवार को दादा देव अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी सेवाओं के उद्धाटन के अवसर कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मोबाइल एप और वेब आधारित ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस एप की मदद से अब लोग, खासकर गर्भवती महिलाएं घर बैठे ही ओपीडी के लिए पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। अन्य अस्पतालों को भी इस एप से जुड़ना चाहिए, ताकि मरीजों को आपीडी में पंजीकरण कराने में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली के सभी अस्पतालों को अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के साथ जोड़ेगी। इसमें मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक, सभी अस्पताल, मल्टी स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को जोड़ा जाएगा। यह काफी महत्वाकांक्षी परियोजना है और उम्मीद है कि एक साल में इसका काम पूरा हो जाएगा। इस प्रणाली में मोबाइल एप को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ आधे घंटे पहले जाना होगा अस्पताल
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन करना बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए डॉ. ब्रिजेश और उनकी टीम ने सोचा कि इस एप के जरिए लोगों को फायदा होगा और वो अपना अप्वाइंटमेंट एप के जरिए घर बैठे ले सकते हैं। यदि उनका अप्वाइंटमेंट 11 बजे हैं तो अब उन्हें अस्पताल में 10.30 बजे आना होगा। उन्हें अब लाइन में लगने और रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। इस अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी यहां 106 बिस्तर हैं, जिन्हें 281 किया जाएगा।


इस तरह कराएं पंजीकरण
OPD Registration- Dada Dev Chikitsalaya एप को गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। इसकी मदद से ऑनलाइन फ्लू क्लीनिक पंजीकरण, मरीज को दोबारा दिखाने के लिए भी अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इस एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले न्यू यूजर पर जाना होगा। जनरल इंस्ट्रक्शन पर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दें। ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए ओपीडी पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी को भरें। इसके बाद आपको ओपीडी रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा और आपके मोबाइल पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर का मैसेज आएगा। इस एप पर फ्लू के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्लू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाकर मांगी गई जानकारी को भरना होगा और आपको ओपीडी रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed