फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Alka left AAP, Congress held hands

अलका ने आप का छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ

Sat, 07 Sep 2019 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Alka left AAP, Congress held hands
अलका ने आप का छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
विज्ञापन

नई दिल्ली। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहीं अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि अब आप को गुड बॉय करने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उधर, आप छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

इससे पहले बीते मंगलवार को अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने ट्वीट किया कि आपके प्रवक्ताओं ने उनको आपकी इच्छा के अनुसार पूरे अहंकार के साथ कहा कि पार्टी ट्विटर पर भी मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेगी। आम आदमी पार्टी, जो कि अब खास आम आदमी पार्टी बन गई है, की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। अलका लांबा शुक्रवार शाम 10 जनपद रोड स्थित सोनिया गांधी के निवास पर पहुंची। वहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है। बाद में अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेसी पार्टी से उनका 25 साल पुराना नाता रहा है। पिछले सालों से वह कांग्रेस से दूर रही। अलका लांबा कहना है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। अब इसके बाद पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे वह निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed