फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Alipur godown wall collapses many died and trapped

दिल्ली : निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत, आठ घायल

Sat, 16 Jul 2022 04:51 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 16 Jul 2022 04:51 AM IST
सार

अलीपुर इलाके में स्थित एक गोदाम की दीवार शुक्रवार को अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। अभी इमारत में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Alipur godown wall collapses many died and trapped
निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर के बकौली गांव के 15 फिट ऊंची दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि आठ मजदूर घायल हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब निर्माणाधीन गोदाम की दीवार के नजदीक नींव खुदाई का काम हो रहा था। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बचाव टीम ने मजदूरों व स्थानीय निवासियों की मदद से 13 लोगों को बाहर निकाला। सभी को नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से पांच मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जमीन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि बकौली गांव में चौहान धर्मकांटा के पास एक गोदाम का निर्माण हो रहा है। इसकी 100 फिट लंबी व 15 फिट ऊंची दीवार तैयार कर ली गई थी। इसी के बगल शुक्रवार दूसरी गोदाम बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खुदाई का काम चल रहा था। करीब 20 मजदूर मौके पर थे। दोपहर 12.40 बजे पुलिस और दमकल विभाग को निर्माणाधीन गोदाम की एक दीवार गिरने की जानकारी मिली। सूचना देने वाले ने मलबे के नीचे करीब 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस, दमकल कर्मी, सिविल डिफेंस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। उस वक्त वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इनमें से कुछ ने मलबा हटाने का काम अपने स्तर पर शुरू कर दिया था। चार मजदूरों को निकालकर नजदीकी हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुला लिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े सबूत जुटाए। इसके बाद राहत बचाव दल ने दो जेसीबी और तीन क्रेन की मदद से मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे में बचाव दल ने एक-एक करके नौ और मजदूरों कोमलबे से बाहर निकाला। मजूदरों के दबे होने की आशंका में राहत कार्य में तेजी भी नहीं आ सकी। बचा-बचाकर ही एनडीआरएफ टीम मलबा हटाती रही। 

मलबे से निकाले गए मजूदरों को एंबूलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल आठ में से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद एक को अस्पताल से छुट्टी दे गई। छानबीन में पता चला कि 5,000 वर्ग गज में निर्माणाधीन गोदाम की करीब 100 फुट लंबी और 15 फिट ऊंची दीवार गिरी थी। जिस जमीन पर गोदाम बन रहा था उसका मालिक शक्ति सिंह है। ठेकेदार सिकंदर इसका निर्माण कार्य करवा रहा था। पुलिस जमीन के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
अलीपुर हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ॐअलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

मृतकों के नाम:
. ऋषिपाल (40)।
. प्रमोद कुमार (26)
. बबलू (30)।
. प्रमोद (45)।
. 35 साल के एक मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

हालत नाजुक
. राम किशोर (47)
. संजय (32)

अन्य घायल:
. किशन।
. पूरन।
. रामवीर।
. महावीरदास।
. गुड्डू।
. नीमचंद।
पूरन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed