फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Akku gang head absconding police arrested five members including four miscreants

दिल्ली: अक्कू गैंग का मुखिया फरार, पुलिस ने चार बदमाश सहित पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 12:50 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 12:50 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने इनकी पहचान शेख अहसान अली, बदरे आलम, राजेश, मोहम्मद जियाउदीन व अमित कुमार के रूप में की।

विज्ञापन
Akku gang head absconding police arrested five members including four miscreants
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अक्कू गैंग का खुलासा करने में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हालांकि, गैंग का मुखिया फरार है, लेकिन पुलिस ने कई दिन तफ्तीश और जांच के बाद गैंग के चार बदमाश सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ज्वैलर है जो चोरी का माल खरीदता था। जबकि पुलिस ने ऑटो चालक का खुलासा भी किया है, जो गैंग के सदस्यों को वारदात की जगह तक लाने-ले जाने का काम करता था। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से 53 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


अलग-अलग इलाकों में सेंधमारी करने वाले अक्कू गैंग के सदस्यों ने पुलिस ने लाखों रुपये का माल भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों से 20 लाख रुपये की ज्वैलरी, 49 घड़ियां, सात लाख रुपये की बैंक एफडी, नौ फोन और करीब 1.51 लाख रुपये नगद बरामद किया। इनके अलावा बदमाशों ने चोरी की रकम से एक महंगा मोबाइल फोन भी खरीदा था जिसे पुलिस ने जब्त कियणा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इनकी पहचान शेख अहसान अली, बदरे आलम, राजेश, मोहम्मद जियाउदीन व अमित कुमार के रूप में की। मंगलवार को दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी मनोज सी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते लंबे समय से पुलिस की एक टीम इस गैंग के पीछे लगी थी। करीब 800 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच और गुप्त सूचनाओं के बाद जाकर यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्त सूत्रों से पुलिस को पता चला कि इस गैंग में जेजे कॉलोनी बवाना के चार युवक भी शामिल हैं। इसीस्त्र दौरान ये भी सूचना मिली कि शेख अहसान अली और बदरे आलम उर्फ दता नई दिल्ली स्थित आरके पुरम स्थित एक दुकान पर चोरी का माल ठिकाने लगाने आए हैं। पुलिस के पास गैंग का पर्दाफाश करने का यह सबसे अच्छा मौका था। पूरी तैयारी के साथ पुलिस ने यहां आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तैनात की और मौका मिलते ही सभी को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पुलिस को ज्वैलर अमित भी मिल गया जो चोरी का माल खरीदता था।


गैंग का मुखिया अक्कू फरार
आरोपियों से पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस ने जानकारी दी है कि गैंग का मुखिया आकाश उर्फ अक्कू नरेला औद्योगिक इलाके का नामी बदमाश है। हालांकि अक्कू अभी तक फरार है। पुलिस ने इन आरोपियों पर पहले से अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों की जानकारी भी एकत्रित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed