{"_id":"61b4100d2d417d443035a27b","slug":"air-quality-index-of-delhi-is-310-system-of-air-quality-and-weather-forecasting-and-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution: बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 310 दर्ज किया गया एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Pollution: बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 310 दर्ज किया गया एक्यूआई
Sat, 11 Dec 2021 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:12 AM IST
सार
वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने के साथ हवा का साथ न देने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की हवा शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन चार दिन तक दिल्ली-एनसीआर वासियों को खराब हवा से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने के साथ हवा का साथ न देने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। रात में लुढ़कने वाला पारा प्रदूषकों को जमा होने में मदद कर रहा है। सफर का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में भी मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। उधर, दिल्ली में बीती रात सबसे ठंडी रात रही। तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम की यह अब तक की सबसे सर्द रात रही।
विज्ञापन
दिल्ली: वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 310 (बहुत खराब श्रेणी में) है। pic.twitter.com/IYWxknH3s2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021