फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS surgeons perform lung surgery on a 2.5 kg baby

Delhi News: एम्स के सर्जनों ने 2.5 किलोग्राम के शिशु पर की फेफड़ों की सर्जरी

Thu, 18 Sep 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
AIIMS surgeons perform lung surgery on a 2.5 kg baby
-बिहार से गंभीर हालत में रेफर किए गए शिशु को जन्मजात फुफ्फुसीय वायुमार्ग विकृति (सीपीएम) थी, जो एक दुर्लभ स्थिति है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने मात्र 50 दिन के 2.5 किलोग्राम वजन के शिशु की थोरैकोस्कोपिक (कीहोल) फेफड़े की सर्जरी की। बिहार से गंभीर हालत में रेफर किए गए इस शिशु को जन्मजात फुफ्फुसीय वायुमार्ग विकृति (सीपीएम) थी, जो एक दुर्लभ स्थिति है। इसमें फेफड़े का एक हिस्सा असामान्य रूप से विकसित हो जाता है, जिसके कारण शिशु का स्वस्थ फेफड़ा दब गया था और वह वेंटिलेटर पर निर्भर था। पारंपरिक ओपन चेस्ट सर्जरी के बजाय एम्स की सर्जिकल टीम ने न्यूनतम इनवेसिव थोरैकोस्कोपिक तकनीक का उपयोग किया। इस प्रक्रिया में 3-5 मिमी के छोटे उपकरणों और कैमरे की मदद से केवल एक सेंटीमीटर के चीरे के माध्यम से फेफड़े के रोगग्रस्त हिस्से को हटाया गया।




सर्जरी के दौरान शिशु के ऑक्सीजन स्तर में खतरनाक गिरावट देखी गई, लेकिन सर्जिकल और एनेस्थीसिया टीमों के उत्कृष्ट समन्वय ने इस चुनौती को पार किया। ऑपरेशन का नेतृत्व बाल चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन ने किया, जबकि एनेस्थीसिया का प्रबंधन डॉ. राकेश कुमार ने संभाला। डॉ. जैन ने बताया कि इतने कम वजन वाले शिशु पर इस तरह की सर्जरी करना बाल चिकित्सा सर्जरी की सीमाओं को चुनौती देता है। यह एम्स की उन्नत सुविधाओं का परिणाम है। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल ने इसे अस्पताल की सबसे कमजोर मरीजों को भी विश्वस्तरीय देखभाल प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद शिशु धीरे-धीरे ठीक हो रहा है और अब स्वतंत्र रूप से सांस ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed