{"_id":"62648dfe6c31f4607210eadb","slug":"aiims-main-operation-theater-closed-in-delhi-surgery-for-80-patients-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में मरीज : एम्स का मुख्य ऑपरेशन थियेटर बंद, टालनी पड़ी 80 सर्जरी, प्रबंधन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत में मरीज : एम्स का मुख्य ऑपरेशन थियेटर बंद, टालनी पड़ी 80 सर्जरी, प्रबंधन गंभीर
Sun, 24 Apr 2022 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:08 AM IST
सार
एक महिला नर्सिंग कर्मचारी के ड्यूटी नहीं करने के कारण 80 सर्जरी टालनी पड़ी जबकि, एनेस्थीसिया दे दिए जाने की वजह से कई रोगी बेहोशी की हालत में घंटों पड़े रहे। इस घटना पर प्रबंधन ने शनिवार को नर्सिंग कर्मचारी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का मुख्य ऑपरेशन थियेटर अचानक बंद होने से कई मरीजों की जान पर बन आई। एक महिला नर्सिंग कर्मचारी के ड्यूटी नहीं करने के कारण 80 सर्जरी टालनी पड़ी जबकि, एनेस्थीसिया दे दिए जाने की वजह से कई रोगी बेहोशी की हालत में घंटों पड़े रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार की इस घटना पर प्रबंधन ने शनिवार को नर्सिंग कर्मचारी को नोटिस जारी किया। प्रबंधन ने कर्मचारी से 25 अप्रैल तक कारण बताने को कहा है कि आखिर उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए? दिल्ली पुलिस को भी शिकायत मिली है। एम्स के एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी ने बताया कि यह घटना काफी गंभीर और अभूतपूर्व है। कई मरीजों को एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
ड्यूटी रोस्टर विवाद बनी वजह
बताया जा रहा है कि यह मामला ऑपरेशन थियेटर के लिए पिछले साल जारी ड्यूटी रोस्टर के विरोध से जुड़ा है। परिसर में चर्चा है कि यूनियन के कुछ नेताओं के बहकावे में आने से यह घटना हुई है। अगले यूनियन चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
- एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से मुलाकात कर नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष हरीश कालरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।