{"_id":"626c7cccba4fa11ca922d17f","slug":"aiims-hospital-calling-patients-for-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मरीजों को सर्जरी के लिए बुला रहा एम्स, हड़ताल के कारण टालने पड़े थे करीब 80 ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मरीजों को सर्जरी के लिए बुला रहा एम्स, हड़ताल के कारण टालने पड़े थे करीब 80 ऑपरेशन
Sat, 30 Apr 2022 05:33 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:33 AM IST
सार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब उन मरीजों को बुला रहा है जिनकी बीते दिनों नर्स हड़ताल की वजह से सर्जरी टल गई थी।
विज्ञापन
AIIMS
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब उन मरीजों को बुला रहा है जिनकी बीते दिनों नर्स हड़ताल की वजह से सर्जरी टल गई थी। इसके लिए विभागों से संपर्क कर मरीजों को तारीखें दी जा रही हैं। उम्मीद है कि दो सप्ताह के भीतर टाले गए सभी ऑपरेशन कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नर्स यूनियन की हड़ताल के कारण अस्पताल में करीब 80 ऑपरेशन को टाल दिया गया था। इस वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस संबंध में एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद हड़ताल खत्म हो गई है। इस वजह से जिन मरीजों के ऑपरेशन को मजबूरी में टालना पड़ा था, उन उनसे फिर से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी विभागों से ऑपरेशन वाले मरीजों का ब्योरा मांगा जा रहा है। कुछ मरीजों का पहले से शेड्यूल तय है, उनके साथ पुराने रोगियों को भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इससे डॉक्टरों पर अतिरिक्त काम का दबाव बन रहा है, लेकिन उम्मीद है कि दो सप्ताह के भीतर सभी ऑपरेशन को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी का कहना है कि प्रशासन की ओर से सभी विभागों को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह से हड़ताल नहीं की जाएगी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़े।