फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS abolishes user charges for all tests costing up to Rs 300

AIIMS: एम्स में 300 रुपये तक की सभी जांचें अब मुफ्त, निजी वार्ड का शुल्क दोगुना तक बढ़ाया

Fri, 20 May 2022 06:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 May 2022 06:59 AM IST
सार

प्रबंधन के इस फैसले से अब खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि निशुल्क होंगी, जिनके लिए मरीज को अधिकतम 300 रुपये तक भुगतान करना पड़ता था।

विज्ञापन
AIIMS abolishes user charges for all tests costing up to Rs 300
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने हजारों मरीजों को राहत देते हुए 300 रुपये तक की सभी जांच को अब निशुल्क करने का फैसला लिया है। एम्स प्रबंधन ने बृहस्पतिवार शाम को इस आशय का आदेश जारी किया। हालांकि दूसरी ओर प्राइवेट वार्ड का शुल्क डेढ़ से दोगुना बढ़ा दिया है। करीब 10 साल बाद प्राइवेट वार्ड का शुल्क बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


प्रबंधन के इस फैसले से अब खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि निशुल्क होंगी, जिनके लिए मरीज को अधिकतम 300 रुपये तक भुगतान करना पड़ता था। दरअसल एम्स प्रबंधन कई सालों से मरीजों पर खर्च का बोझ कम करने के लिए 500 रुपये तक की सभी जांच निशुल्क करने की योजना बना रहा था। इस फैसले से एम्स के बजट पर असर नहीं पड़ेगा, खर्च का संतुलन बनाए रखने के लिए प्राइवेट वार्ड का शुल्क बढ़ाया है।
विज्ञापन


निजी वार्ड का कमरा व खाना महंगा

  • निजी वार्ड में अब बी श्रेणी के कमरे के लिए रोजाना 2000 के बदले चुकाना होगा 3000
  • डीलक्स कमरे के लिए तीन हजार के बदले अब चुकाना होगा 6000 रुपये 
  • भोजन भी 200 से बढ़कर 300 रुपये कर दिया गया है। है। यह नया शुल्क एक जून से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed