फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ahead of Diwali Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Ayodhya October 26

दिल्ली: दिवाली के मौके पर अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल, करेंगे रामलला के दर्शन

Sat, 23 Oct 2021 04:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 23 Oct 2021 04:20 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने आगामी 26 अक्तूबर को अयोध्या जाने की घोषणा की है। वहां सीएम रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
Ahead of Diwali Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Ayodhya October 26
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान राम के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे हैं। दिवाली से पहले 26 अक्तूबर को केजरीवाल अयोध्या पहुंचेगे। वहां राम लला के दर्शन करने के साथ हनुमान मंदिर भी जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री का यूपी दौरा सियासी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड व गोवा की तरह वह उत्तर प्रदेश में भी आप की तरफ से चुनावी वायदे कर सकते हैं। संभव है कि अयोध्या की धरती से वह रामराज्य की अपनी संकल्पना पर विस्तार से चर्चा करें।
विज्ञापन


इससे पहले राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर बधाई देते हुए केजरीवाल ने उस वक्त अपने ट्वीट में लिखा था, भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्रीराम! जय बजरंग बली! 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कई मौकों पर खुद को हनुमान जी का भक्त बताते हुए रामराज्य की संकल्पना पर अपनी सरकार को चलाने की बात कही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के रूट मैप में भी अयोध्या को शामिल किया है। हालांकि, कोरोना की वजह से अभी योजना स्थगित है।

दिलचस्प यह कि यूपी चुनावों के लिए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सांसद संजय सिंह लगातार जोरआजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का अहम माना जा रहा है। 

उत्तराखंड और गोवा की तरह केजरीवाल अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है। इसके सहारे वह यूपी की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशश कर सकते हैं।

दिल्ली में रामराज्य लाने की कही है बात

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रामराज्य लाने की बात कही है। बीते मार्च में केजरीवाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी। इसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने दस बिंदुओं का जिक्र किया है, जिसे पाने की कोशिश आप सरकार करेंगे।

रामराज्य के लिए बनाए 10 बिंदु:
. कोई भूखा न सोए
. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा
. सबसे अच्छा इलाज
. किसी के घर मे अंधेरा न हो
. सबको पानी मिले
. रोजगार सबके पास हो
. सबको मकान मिले
. महिलाओं की सुरक्षा
. बुजर्गों को सम्मान
. सभी बराबर 

अपनी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री मनाएंगे दिवाली, होगा लाइव कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार भी दिवाली अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मनाएंगे। शाम करीब 7 बजे वह सपरिवार दिवाली पूजन करेंगे। इसमें उनके मंत्री भी शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम लाइव होगा। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवालों से अपील की है कि पूरी दिल्ली एक बार फिर एक साथ दिवाली मनाएंगी। सब मिलकर एक साथ दिवाली पूजा करेंगे। इससे दिवाली सुरक्षित भी होगी और खुशमय भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed