{"_id":"6846f22efec9586d2d0262eb","slug":"agent-arrested-for-duping-passengers-by-sending-them-to-america-via-donkey-route-ashram-news-c-340-1-del1004-93253-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डंकी रूट से यात्री को अमेरिका भेजकर ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डंकी रूट से यात्री को अमेरिका भेजकर ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
डंकी रूट से यात्री को अमेरिका भेजकर ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार
-आईजीआई एयरपोर्ट ने पटियाला पंजाब से की गिरफ्तारी, फर्जी दस्तावेज मिलने पर यात्री को अमेरिका से किया गया निर्वासित
-पुलिस एजेंट के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने डंकी रूट से यात्री को अमेरिका भेजकर ठगी करने वाले पंजाब के एजेंट को गिरफ्तार किया है। फर्जी कागजात मिलने पर यात्री को अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी कर अमेरिका जाने की वजह से यात्री को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार एजेंट की पहचान गुरु अर्जुन देव कॉलोनी राजपुरा पटियाला पंजाब निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है।
आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया, 3 जून की रात गांव भैनी बाघा मनसा पंजाब निवासी यात्री नवजोत सिंह को अमेरिका से निर्वासित कर भारत भेजा गया। आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अधिकारियों ने उसके यात्रा दस्तावेज की जांच की। जिसमें पता चला कि यात्री 5 नवंबर 2024 को पर्यटक वीजा पर मुंबई एयरपोर्ट से केन्या के लिए रवाना हुआ। फिर केन्या से डंकी रूट से अमेरिका में अवैध रुपये प्रवेश कर गया। जांच में पाया गया कि उसके पासपोर्ट से छेड़छाड़ की गई थी। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में नवजोत सिंह ने बताया कि वह आसानी से पैसा कमाने के लिए विदेश जाना चाहता था। उसने वहां का वीजा लेने की कोशिश की। वीजा नहीं मिलने पर वह एजेंट जगजीत सिंह के संपर्क में आया। जगजीत ने 41 लाख रुपये लेकर अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की सुविधा देने का आश्वासन दिया। उसने राशि को एजेंट के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बैंक खातों में भुगतान किया। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को पटियाला पंजाब के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ा है। जल्द पैसा कमाने के लिए वह एजेंटों के साथ काम करने लगा। यात्रियों के संपर्क करने पर उसने केन्या और मैक्सिको में अपने सहयोगियों से संपर्क किया और यात्री के लिए केन्या, तुर्की, स्पेन और मैक्सिको सहित विभिन्न देशों के माध्यम से यात्रा की व्यवस्था की।
विज्ञापन
फर्जी शेंगेन वीजा के जरिए कई देशों के रास्ते अमेरिका भेजा
एजेंट ने पूछताछ में बताया कि अपने सहयोगियों की मदद से उसने नवजोत को मुंबई एयरपोर्ट से केन्या की अवैध यात्रा की व्यवस्था की। केन्या में 15 दिनों तक रहने की व्यवस्था की। वहां से अपने एक सहयोगी की मदद से यात्री के अन्य देशों की यात्रा के लिए उसके पासपोर्ट पर जाली शेंगेन वीजा और इमिग्रेशन स्टाम्प की व्यवस्था की। जिसका इस्तेमाल कर यात्री इस्तांबुल (तुर्की) और मैड्रिड (स्पेन) के रास्ते मैक्सिको पहुंचा। वहां एक सहयोगी ने यात्री के पांच दिन ठहरने की व्यवस्था की। जहां से वह डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा। वहां कुछ दिन रहने के बाद अधिकारियों ने यात्री को पकड़ लिया। उसे पांच माह तक हिरासत में रखने के बाद भारत में निर्वासित कर दिया गया।