{"_id":"606628148ebc3e59144f1bd5","slug":"after-the-encounter-ashok-pradhan-gang-s-sharp-shooter-happy-dhara-ashram-news-noi574748795","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर हैप्पी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर हैप्पी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद अशोक प्रधान गिरोह के शार्प शूटर हैप्पी को गिरफ्तार किया है। शार्प शूटर व गैंगस्टर हैप्पी के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घोघा गांव (दिल्ली) निवासी हैप्पी के खिलाफ दिल्ली व यूपी में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, पांच कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, एएसआई सुरेंद्र कुमार को 31 मार्च को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर व शॉर्प शूटर हैप्पी उर्फ मनोज उर्फ भोला आपराधिक वारदात करने के लिए साथी से मिलने बिजवासन के सलापुर गांव के पास आएगा। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में पुलिस टीम ने रात करीब साढ़े दस बजे यहां पर घेराबंदी की। हैप्पी यहां पर बाइक से पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और हैप्पी गिर गया। हैप्पी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली एएसआई देवेंद्र कुमार की छाती में लगी, मगर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।
हैप्पी वर्ष 2009 में यूपी में हत्या व गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती मांगने, झपटमारी व चोरी आदि के मामलों में दिल्ली व यूपी में गिरफ्तार हुआ। ये नीरज भारद्वाज उर्फ घोघा का राइट हैंड था। दोनों ही अशोक प्रधान गिरोह के गैंगस्टर हैं। अक्तूबर, 2019 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पर नीरज भारद्वाज व राजेश उर्फ इमरान द्वारा की गई फायरिंग में ये शामिल था। इसके बाद स्पेशल सेल ने नीरज भारद्वाज को पकड़ लिया था, जबकि राजेश व हैप्पी फरार हो गए थे।