फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   after oxygen delhi face water crisis if haryana not supply enough water in yamuna

ऑक्सीजन के बाद पानी की किल्लत: यमुना में घटते जलस्तर से दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चड्ढा ने सीएम खट्टर से की अपील

Sat, 01 May 2021 07:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 May 2021 07:36 PM IST
सार

दिल्ली को कोरोना महामारी के साथ अब गहरे जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के अंदर अब उतना जल नहीं है जितने से निर्बाध तरीके से संपूर्ण दिल्ली में वाटर सप्लाई जारी रह सके।

विज्ञापन
after oxygen delhi face water crisis if haryana not supply enough water in yamuna
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

दिल्ली को कोरोना महामारी के साथ अब गहरे जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के अंदर अब उतना जल नहीं है जितने से निर्बाध तरीके से संपूर्ण दिल्ली में वाटर सप्लाई जारी रह सके। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आग्रह किया है कि वह जितना जल्दी हो सके यमुना में पर्याप्त पानी छुड़वाएं नहीं तो दिल्ली के अंदर घरों में तो दूर अस्पतालों में भी वाटर सप्लाई मिलना मुश्किल हो जाएगा। हरियाणा ने यमुना में दिल्ली के लिए जल्द पर्याप्त पानी ने छोड़ा तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेय जल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में पानी का स्तर घटने से दिल्ली के कई हिस्सों में पीने के पानी की कमी गई है। आने वाले दिनों में शहर के अस्पतालों पर भी इसका असर पड़ सकता है। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर से कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में दिल्ली वासियों की मदद करने की अपील की है। 
विज्ञापन


चड्ढा ने कहा कि वजीराबाद तालाब का जल स्तर 674.5 फुट सामान्य की बजाय 667.20 फुट पर आ गया है। यमुना में घटे जल स्तर के कारण तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीराबाद, ओांला और चंद्रावल के अंदर जल उत्पादन कम हो गया है। जिसके कारण पूरी दिल्ली में कई आवासीय क्षेत्रों के अंदर पानी की आपूर्ति घट गई है। इसका असर आने वाले दिनों में दिल्ली के अस्पतालों पर भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed