{"_id":"608d58977e17e31d00430206","slug":"after-fabiflu-gautam-gambhir-will-now-distribute-200-oxygen-concentrators","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : फैबीफ्लू के बाद अब 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बांटेंगे गौतम गंभीर, केजरीवाल से पूछा ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : फैबीफ्लू के बाद अब 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बांटेंगे गौतम गंभीर, केजरीवाल से पूछा ये सवाल
Sat, 01 May 2021 07:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 01 May 2021 07:03 PM IST
सार
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हमने 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगवाए हैं। दिल्ली में पिछले एक साल में कोई तैयारी नहीं की गई। ऑक्सीजन नहीं, ऑक्सीजन टैंकर नहीं, अस्पतालों में बेड नहीं, कोविड सेंटर नहीं हैं।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर।
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के इलाज में कारगर दवा फैबीफ्लू बांटने पर अदालत के निशाने पर आ चुके बीजेपी सांसद गौतम गंभीर अब दिल्ली में 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बांटेंगे। गंभीर ने कहा कि मामूली एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों को मुफ्त में मिलेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हमने 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगवाए हैं। दिल्ली में पिछले एक साल में कोई तैयारी नहीं की गई। ऑक्सीजन नहीं, ऑक्सीजन टैंकर नहीं, अस्पतालों में बेड नहीं, कोविड सेंटर नहीं हैं। पिछले एक साल से दिल्ली सरकार आखिर कर क्या रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आपने पिछले एक साल में कोरोना को लेकर कुछ भी क्यों नहीं किया? आपकी बैकअप योजना क्या थी? उन्होंने कहा था कि आप सभी सीएम को ऑक्सीजन के लिए पत्र लिख रहे हैं। आठ ऑक्सीजन संयंत्रों का क्या हुआ जो आप स्थापित कर रहे थे? आप केवल एक ही सेट कर पाए। उन्होंने कहा था कि आपकी निम्नस्तर की राजनीति की वजह से दिल्ली के लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, कोरोना की चौथी लहर से दिल्ली की स्थित बेहद खराब हो गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। ऑक्सीजन और बेड की भारी किल्लत हो गई है। कोरोना मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।