{"_id":"62002f080c9f4820b66ba991","slug":"after-blackmailing-the-police-did-not-listen-then-the-young-man-attempted-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : ब्लैकमेलिंग के बाद पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : ब्लैकमेलिंग के बाद पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
Mon, 07 Feb 2022 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:56 AM IST
सार
एम्स में भर्ती, फिनाइल पीने के बाद घर में रखीं कई दवाइयां खाईं, युवक की हालत गंभीर, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में पुलिस के रवैये से नाराज एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। 25 वर्षीय युवक ने फिनाइल पीने के बाद घर में रखी कई दवाईयां खाकर जान देने का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे एम्स लेकर भागे। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर उल्टा युवक पर ही फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शुरुआत में परिवार थाना प्रभारी को ही कठघरे में खड़ा कर रहा था, लेकिन बाद में वह एक सिपाही पर पीड़ित को धमकाने का आरोप लगा रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त आरोपों से इंकार कर रहे हैं। दरअसल युवक के ही कुछ जानकार लोगों ने हथियार के बल पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। उसको सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी 20 लाख की डिमांड कर रहे थे। आरोपियों ने कई लाख रुपये वसूल भी लिये थे। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने रविवार को जबरन वसूली का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित समीर (25)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ आरके पुरम इलाके में रहता है। समीर एमबीए करने के बाद एक बड़ी मल्टी नेशनल कंपनीमें नौकरी कर रहा है। वर्ष 2020 में उसकी पहचान एक अन्य जानकार के जरिये विक्रांत और मोहम्मद आसिफ नामक युवक से हुई। अक्सर यह लोग मिलने लगे। आरोप है कि 23 अक्तूबर विक्रांत व आसिफ ने किसी काम के बहाने सराय काले खां बस अड्डे बुलाया। रात करीब 11.00 बजे समीर वहां पहुंचा। दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ गाड़ी में बैठे थे।
विज्ञापन
समीर का आरोप है कि विक्रांत व आसिफ ने पिस्टल दिखाकर उसे बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर उसे गाड़ी में डालकर एक कमरे पर ले गए। वहां समीर के कपड़े उतारकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद कपड़े पहनाने के बाद दोबारा मादक पदार्थों व हथियारों के साथ उसकी वीडियो बना लिया। आरोपियों ने दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पीड़ित से 20 लाख की डिमांड की। समीर ने दोस्तों को कॉल कर रुपयों का इंतजाम कर उसे छुड़ाने के लिए कहा। लेकिन दोस्तों ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
आरोप है कि विक्रांत की सराय काले खां पुलिस चौकी के स्टाफ से ठीक-ठाक पहचान थी। आरोपियों को खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत न करने की बात पर दोस्त समीर को अपने साथ ले गए। कुछ दिन मामला शांत रहा। इसके बाद 20 अक्तूबर 2021 को आरोपियों ने दोबारा समीर को बुलाकर उससे 20 लाख की डिमांड की। समीर ने रुपये न होने की बात की तो आरोपियों ने कई तोले की उनकी सोने की चेन जबरन छीन ली।
इसके बाद उसे आरके पुरम स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर दो लाख रुपये ले लिये। बाकी रकम का इंतजाम करने के लिए कहा। पीड़ित ने अपनी मां को सारी बात बताई। जिसके बाद समीर की मां ने आरोपियों को कॉल किया। इसके बाद आरोपियों ने समीर की मां से तीन लाख रुपये वसूल लिये। बाकी रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे जाने लगी।
आरोप है कि आरिफ, विक्रांज व आरिफ के भाई आदिल ने समीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक फरवरी को आरोपी घर पर पीड़ित को धमकाकर गए। रुपये न देने पर परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि समीर ने पुलिस से शिकायत की तो थाने के एक सिपाही ने वीडियो देखकर उल्टा उसे ही मादक पदार्थों और हथियार का धंधा करने के आरोप में बंद करने के लिए धमकाया। पीड़ित घर पहुंचा और उसने शनिवार रात को आत्महत्या का प्रयास किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कर रही है।