फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After 11 years, the dependents of the deceased were given appointment.

Delhi News: 11 साल बाद मृतक के आश्रितों को दी नियुक्ति

Tue, 04 Nov 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
After 11 years, the dependents of the deceased were given appointment.
नई दिल्ली। सरकार ने सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को 11 साल बाद दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) में अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां दीं। दिल्ली सरकार के उद्योग, खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित समारोह में 24 पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

मंत्री सिरसा ने कहा कि जब किसी परिवार को सहारे की आवश्यकता होती है तो सरकार का दायित्व है कि वह उनके साथ खड़ी रहे। हमारी सरकार ऐसे परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर लंबित मामलों का तुरंत निपटारा किया गया। उन्होंने कहा, ये नियुक्तियां एमटीएस (11 पद), असिस्टेंट ग्रेड (7 पद), अकाउंट्स असिस्टेंट (5 पद) और जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) (1 पद) के लिए की गईं। मंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली सरकार की जनहित और संवेदनशील नीति का उदाहरण है, जो हर कठिन परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी रहने की भावना को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed