{"_id":"624cc7760b17b376730e5389","slug":"affinity-salon-owner-arrested-for-cheating-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: करोड़ों की ठगी में एफिनिटी सैलून का मालिक गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: करोड़ों की ठगी में एफिनिटी सैलून का मालिक गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा ने पकड़ा
Wed, 06 Apr 2022 04:19 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 04:19 AM IST
सार
कारोबार को बढ़ाने के लिये सैलून मालिक ने बैंकों से लोन लिया था। उस पर लगभग 80 करोड़ रुपये का लोन चल रहा था। वह लोगों के पास अपनी पहले से गिरवी प्रॉपर्टी रखकर पैसा उठा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेशकों को उच्च रिटर्न देने का आश्वासन देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एफिनिटी सैलून प्राइवेट लिमिटेड के मालिक को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेशकों से 7.5 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शाखा के पुलिस उपायुक्त एमआई हैदर ने बताया कि आरोपी की पहचान ग्रीन पार्क निवासी विनय विशाल शर्मा के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में अनुराग चंद्रा ने शाखा में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विशाल ने उससे अपने कारोबार में पैसे का निवेश करने के लिए कहा। उसने निवेश के बदले अपनी सुशांत लोक फेज वन की आवासीय प्रॉपर्टी भी उसके पास गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद अनुराग ने उसके खाते में साढ़े सात करोड़ रुपये जमा कर दिये थे। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि एग्रीमेंट में ढाई करोड़ रुपये एफिनिटी को दिए गये थे। सुशांत लोक की प्रॉपर्टी पहले से एचडीएफसी बैंक के पास गिरवी पड़ी थी।
विज्ञापन
विशाल ने संसार चंद, निहारिका शर्मा के साथ मिलकर उससे रकम हड़प ली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि विशाल शर्मा ब्यूटी सैलून के कारोबार में था। इसके लिए उसने एफिनिटी ब्यूटी सैलून लिमिटेड कंपनी बनाई थी। कारोबार को बढ़ाने के लिये उसने बैंकों से लोन लिया था। उस पर लगभग 80 करोड़ रुपये का लोन चल रहा था। वह लोगों के पास अपनी पहले से गिरवी प्रॉपर्टी रखकर पैसा उठा रहा था।
इसके अलावा वह कंपनी की हिस्सेदारी भी देने के नाम पर पैसे ले रहा था। उसके खिलाफ न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना, आर्थिक अपराध शाखा और वसंत विहार थाने में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के बाद चार अप्रैल को ग्रेटर कैलाश स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली के वॉकेशनल कॉलेज से बीबीए किया हुआ है। उसने 1992 में अपना सैलून का कारोबार शुरू किया। कारोबार बढ़ाने के लिये वह बैंकों से लोन लिया और साथ ही कई परिचितों को धोखे में रखकर पैसे लिए।
ठगी का शिकार गायक भी करने लगा धोखाधड़ी
इंस्ट्राग्राम पर ठगे जाने के बाद एक गायक लोगों से ठगी करने लगा। आरोपी ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम खाता बनाकर लोगों को पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था। एक मामले की जांच करते हुए बाहरी जिला साइबर सेल ने आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 15 लाख रुपये के ई-गिफ्ट कार्ड व ई-वाउचर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिरसा, हरियाणा निवासी रजत अग्रवाल(25) के रूप में हुई है। उसने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से 2021 में एमबीए (वित्त और विपणन) कर चुका है और यूट्यूब पर अपना एक गाना बना चुका है। आरोपी अपने दो गूगल खाता और एक इंस्टाग्राम खाता के जरिए ठगी को अंजाम देता था। बाहरी जिला के साइबर थाने में एक महिला ने ठगी की शिकायत की।