फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission done on 11 thousand seats in NCWEB, fourth cut off will be released

Delhi News: एनसीवेब में 11 हजार सीटों पर हुए दाखिले, आज जारी होगी चौथी कट ऑफ

Sun, 24 Aug 2025 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Admission done on 11 thousand seats in NCWEB, fourth cut off will be released
- बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिला के लिए बची है करीब 4200 सीट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए सोमवार को चौथी कट ऑफ जारी होगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दोनों पाठयक्रमों में लगभग 4200 सीटें खाली हैं। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि अभी तक तीन कट ऑफ जारी की जा चुकी है। तीनों कट ऑफ में जिन्होंने किसी कारणवश दाखिला नहीं लिया था उनके लिए स्पेशल कटऑफ भी जारी की गई। अब तक बीए और बीकॉम प्रोग्राम की करीब 11 हजार सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दोनों प्रोग्राम कुल 15,200 सीटें हैं।

29 अगस्त तक करना होगा फीस का भुगतान

इस कट ऑफ के तहत दाखिला आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त सुबह दस से शुरू हो जाएगी। दाखिला के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त रात 11:59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज 28 अगस्त शाम पांच बजे तक दाखिला को मंजूरी देंगे। दाखिला लेने वाले उम्मीदवार 29 अगस्त शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद सीट बचती है तो उस परिस्थिति में पांचवीं स्पेशल कट ऑफ एक सितंबर को जारी होगी। उसमें भी सीट खाली रहने पर 8 सितंबर से दाखिला के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएंगे। दाखिला के लिए करीब साढ़े 17 हजार आवेदन मिले थे।
विज्ञापन


एनसीवेब में पढ़ाई के लिए 26 केंद्र

एनसीवेब में 26 कॉलेज केंद्रों पर पढ़ाई होती है। इसमें हंसराज और मिरांडा हाउस जैसे नामचीन कॉलेज भी शामिल हैं। इन केंद्रों पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed