फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused who attacked with scissors for refusing to smoke cigarettes in shop has been arrested

Smoking Kills: मालिक के बेटे ने दुकान में सिगरेट पीने से रोका, न मानी बात तो कैंची से किए ताबड़तोड़ वार

Mon, 12 Jun 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 06:39 PM IST
सार

दिल्ली में एक दुकान में सिगरेट पीने से मना करने पर युवक पर कैंची से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। नाई की दुकान के मकान मालिक के लड़के ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
accused who attacked with scissors for refusing to smoke cigarettes in shop has been arrested
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

किशनगढ़ इलाके में नाई के दुकान पर सिगरेट पीने से मना करने पर मकान मालिक के बेटे ने युवक पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने युवक पर आधा दर्जन से अधिक वार किए। चार वार युवक की छाती पर किए गए हैं। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर छानबीन करने के बाद हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

शराब के नशे में आया मकान मालिक का बेटा, फिर कर दिया हमला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल युवक किशनगढ़ निवासी अभय कुमार (38) रविवार को इलाके में स्थित नाई की दुकान में बाल कटवाने गया था। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जिस मकान में नाई की दुकान है उसके मालिक देवेंद्र महलावत का बेटा मोहित महलावत वहां आया। वह शराब के नशे में धुत था और वह दुकान में घुसकर सिगरेट पीने लगा। अभय ने उसे दुकान से बाहर जाकर सिगरेट पीने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट पीने के लिए मना करने के बाद हुई कहासुनी
उसने कहा कि उसे धुआं से एलर्जी है। इस बात पर अभय की उससे कहासुनी हो गई। उसके बाद मोहित उससे झगड़ा करने लगा और दुकान में रखी कैंची उठाकर अभय पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पीड़ित बुरी तरह से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद घायल युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़ित के शरीर पर कैंची से नौ वार किए थे, जिसमें से चार वार उसके सीने पर किए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए कुछ देर बाद आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की हालत स्थिर हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed