फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused tried to hit police men by car

झगड़े की कॉल पर गए पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
accused tried to hit police men by car
नई दिल्ली। नॉर्थ रोहिणी इलाके में झगड़े की कॉल पर गए पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों को अपने बचाव में कार के टायरों पर गोलियां चलानी पड़ीं। आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मी समेत दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार रात सेक्टर आठ रोहिणी में झगड़े की कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां नाहरपुर गांव निवासी एंजिल यादव का रुपयों के लेन-देन को लेकर मोहित छाबड़ा से झगड़ा हो रहा था। मोहित व उसके सहयोगी एंजिल को पीट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहित व उसके सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी और उसके सहयोगी भागकर स्कॉर्पियो कार में सवार हो गए। बदमाशों ने हवलदार मोहित, पुनीत, और सिपाही संदीप पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए कार के पहिये पर चार गोली चला दी। लेकिन गोलीबारी में टायर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मोहित व उसके सहयोगी वहां से फरार हो गए। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास के दौरान हवलदार पुनीत और एंजिल यादव घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने एक टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि मोहित के साथ उसके अन्य दो सहयोगी सन्नी और राजेश थे। पुलिस ने रविवार को पीतमपुरा निवासी राजेश और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पीतमपुरा निवासी मोहित छाबड़ा की तलाश है। मोहित पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट समेत 16 मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। सन्नी पर चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी की कार में स्पेशल टायर लगे थे, जिस पर चार गोली चलाने पर भी नुकसान नहीं हुआ। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed