Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused of driving a car into the Legislative Assembly granted bail

Delhi News: विधानसभा में कार लेकर घुसने के आरोपी को मिली जमानत

Sat, 14 Nov 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of driving a car into the Legislative Assembly granted bail
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने के आरोपी सरबजीत सिंह को तीस हजारी कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी की बीमारी और अप्रैल 2026 से जेल में रहने को जमानत देने का आधार माना। आरोपी बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंकुर जैन की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामला गंभीर है, लेकिन सिर्फ अपराध की गंभीरता के आधार पर जमानत से इन्कार नहीं किया जा सकता। आरोपी को लगातार जेल में रखना उसके जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगा। अदालत ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम के दो जमानती देने की शर्त पर जमानत दी। पुलिस के अनुसार, छह अप्रैल 2026 को आरोपी तेज रफ्तार कार से विधानसभा के गेट नंबर-दो से टकराया और परिसर में घुस गया। इसके बाद वह मुख्य बरामदे तक पहुंचा और पुलिसकर्मियों को धमकी देकर वहां से चला गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसका भतीजा लापता था और उसे तलाशते हुए वह गलती से विधानसभा परिसर में पहुंच गया था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed