फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: According To IMD 117.7 Mm Of Rain Recorded In Last 24 Hours Till On Thursday

Delhi NCR Rain: रुक-रुक कर हो रही है बरसात, कल भी टूटा था रिकॉर्ड

Fri, 03 Sep 2021 07:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 07:16 AM IST
सार

आईएमडी के अनुसार राजधानी में 13 सितंबर 2002 को 126.8 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस महीने में सबसे अधिक बारिश 16 सितंबर 1963 को 172.6 मिमी बारिश हुई थी।

विज्ञापन
Delhi Weather: According To IMD 117.7 Mm Of Rain Recorded In Last 24 Hours Till On Thursday
जारी है बरसात... - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश रुक-रुक कर चल रही है। बारिश ने दो दिन लगातार रिकॉर्ड तोड़ा है। कल और बुधवार को दोनों दिन 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है और इस कारण दिल्ली में जगह-जगह जलभराव और जाम की समस्या खड़ी हुई है। सुबह के वक्त होने वाली बारिश और जल-जमाव से दिल्ली के लोग बीते तीन दिन से जूझ रहे हैं। आज भी सवेरे बारिश शुरू हुई और कुछ देर बाद रुक गई। यही सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


दिल्ली मे मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी थम-थमकर जारी है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीत 24 घंटे में 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो कि 19 साल में सितंबर में हुई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले बुधवार को 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो कि 19 साल में सबसे अधिक बारिश थी। इस तरह से दो दिन लगातार 19 साल का रिकॉर्ड टूटा। इससे पहले वर्ष 2002 में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली में मंगलवार की सुबह से 229.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सितंबर में औसतन 129.8 मिमी होने वाली बारिश से अधिक है। सितंबर में पहले दो दिन आमतौर पर 16.7 मिमी बारिश होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार राजधानी में 13 सितंबर 2002 को 126.8 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस महीने में सबसे अधिक बारिश 16 सितंबर 1963 को 172.6 मिमी बारिश हुई थी। गुरुवार को सफदरजंग केंद्र पर सुबह आठे बजे तक 117.7 मिमी हुई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड पर 133.6 मिमी बारिश हुई। पालम में 108.2 मिमी और स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 092.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार अभी हल्की बारिश रहने का अनुमान है। सात सितंबर से बारिश का एक दौर और शुरू होगा। वहीं सुबह हुई तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आठ सितंबर तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। 

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना।
अधिकतम तापमान: 32.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23.7 डिग्री सेल्सियस
03 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6:40 मिनट
04 सितंबर को सूर्योदय: सुबह: 6:01 मिनट

नेता प्रतिपक्ष को अपने क्षेत्र में जाने के लिए लेना पड़ रहा है नाव का सहारा

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को अपने विधानसभा क्षेत्र बदरपुर में जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उनका कहना है कि महरौली-बदरपुर रोड पर पुल प्रहलादपुर में बना अंडरपास बारिश के पानी में डूबा हुआ है।

उन्होंने बताया कि अंडरपास बनने पर लोगों काफी खुश हुए थे, दरसअल उन्हें यहां जाम से राहत मिल गई थी, लेकिन अब हालत यह है कि यहां से गुजरना ही संभव नहीं रहा। हर बार बारिश में अंडरपास में पानी भर जाता है और इस पानी को निकालने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ध्यान इस समस्या की तरफ कई बार दिलाया है। इसके बावजूद सरकार इस संबंध में पूरी तरह उदासीन है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह रास्ता दक्षिण दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मथुरा रोड को हरियाणा तक जोड़ता है। बदरपुर से तुगलकाबाद, साकेत, संगम विहार और महरौली जाने के लिए यही एक रास्ता है। इस रास्ते के बंद होने से लोगों के पास कोई विकल्प भी मौजूद नहीं है। दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों को वर्ल्ड क्लास सिटी का सपना तो दिखाती है, लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण रास्ते पर जलभराव की समस्या से वह लोगों को निजात नहीं दिला पा रही।

उन्होंने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री जयपुर में मेडिटेशन कर रहे हैं और उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली से बाहर हैं। जनता को अपने क्षेत्र में जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पंप लगाकर और दूसरी व्यवस्था करके तुरंत पानी की निकासी की जाए और इस समस्या का स्थाई हल भी तलाश किया जाए।

कुछ घंटे की बारिश से ही राजधानी में लगा जाम

ष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह कुछ घंटे हुई बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था फिर चरमरा गई। सुबह जब लोग कार्यालयों के लिए निकले तो सड़कों पर पानी भरा मिला। इससे कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। हालांकि दोपहर तक ज्यादातर जगहों पर ट्रैफिक सामान्य हो गया था। निर्माण कार्य के चलते रिंग रोड पर दोपहर को करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इसके अलावा बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर रोड को बंद कर दिया गया था। इससे संसद के आसपास जाम से कुछ रात मिलती दिखी। 

राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह कई घंटे बारिश हुई थी। इससे कई मार्गों पर पानी भर गया था। बारिश से जखीरा अंडपास, पालम एयरपोर्ट, भैरो मार्ग अंडरपास, मधुवनी चौक, मूलचंद अंडरपास और पुल प्रह्लाद अंडरपास पर पानी भर गया था। इस कारण इन अंडरपास पर दोपहर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। इसके अलावा एमबी रोड, तिगड़ी, खान पुर, अद्र्धचनी, हौजखास, भीकाजी कॉमा प्लेस, धौला कुंआ, एनएच-8, नई दिल्ली में इंडिया गेट, आईटीओ, विकास मार्ग, राजघाट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सराय कालेखां, बाडा हिंदू राव के दोनो कैरिज्वे, रोहतक रोड, करोल बाग, मथुरा रोड, निजामुद्दीन, पटेल नगर, उत्तम नगर, पीरागढ़ी व नजफगढ़ आदि जगह पर पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित रहा। जहांगीरपुरी से मुकरबा चौक मार्ग पर दोनों कैरिज्वे पर पानी भरने से दिनभर जाम रहा। 
इसके अलावा राज नगर फ्लाइओवर पर निर्माण कार्य के चलते रिंग रोड पर एम्स से धौला कुंआ जाने वाले कैरिज्वे पर दिन भर जाम रहा। शाम तक यहां पर जाम करीब तीन किलो तक हो गया था। आश्रम चौक से जाम भीकाजी फ्लाईओवर तक था। यहां पर दिनभर जाम रेंगते हुए नजर आए। यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में लाचार नजर आए। दोपहर करीब पौने चार से साढ़े चार बजे तक तीन से चार एंबुलेंस इस जाम में फंस गई थीं। 

जंतर-मंतर रोड को बंद किया गया
बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर रोड को बंद कर दिया गया। इससे हालांकि कई बार राहत तो कई बार जाम देखने को मिला। संसद के पास रेडक्रॉस रोड के बंद होने से ट्रैफिक को रफी मार्ग से रायसीना रोड और फिर जंतर-मंतर रोड की तरफ मोड दिया जाता था। जंतर-मंतर रोड से ट्रैफिक अशोक रोड होकर आगे जाता था। बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर रोड को बंद कर दिया गया। अब ट्रैफिक रफी मार्ग से रायसीना रोड होते हुए जनपथ गोलचक्कर होकर अशोक रोड से आगे जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed