{"_id":"604a7b838ebc3ed9132225e4","slug":"accident-on-railway-line-in-shakarpur-one-worker-killed-eight-injured-ashram-news-noi570723547","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकरपुर में रेललाइन पर हादसा, एक मजदूर की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकरपुर में रेललाइन पर हादसा, एक मजदूर की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शकरपुर के यमुना खादर इलाके में उत्तर रेलवे के पुल की मरम्मत के दौरान बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। लोहे के पाइप की पाड़ (मचान) पर रखी जालियों पर खड़े होकर काम कर रहे नौ मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिसमें एक की मौत हो गई और आठ गंभीर घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त अलवर (राजस्थान) निवासी शहजाद (20) के रूप में हुई है। शकरपुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का एलबीएस, जगप्रवेश चंद और जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, पाड़ के लिए लगाए गए लोहे के पाइप में एक पाइप वजन अधिक होने की वजह से मुड़ गया, जिस कारण पाड़ टेड़ी हो गई और मजदूर नीचे गिर गए। पुलिस ने ठेकेदार रमजानी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, यमुना खादर में उत्तर रेलवे का लोहे का पुल बना हुआ है। करीब एक माह से वहां मरम्मत का काम चल रहा था। ठेकेदार रमजानी ने पुल के दोनों ओर लोहे के पाइप की पाड़ लगाई हुई थी। उसके बीच में लोहे की जाली (चाली) रखकर उस पर चढ़कर मजदूर काम कर रहे थे। फिलहाल वहां 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। बुधवार रात करीब 12.30 बजे अचानक लोहे के पाइप मुड़ने से करीब 20 फुट ऊंचाई पर रखी जालियां नीचे गिर गई। जाली पर उस समय नौ मजदूर खड़े होकर काम कर रहे थे। पुल के नीचे लोहे का मलबा पड़ा था, जिस पर मजदूर गिरे। मजदूरों के नीचे गिरते ही अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल जंगल में होने के कारण पीसीआर को पहुंचने में खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
बाद में घायल शोएब (20) निवासी नागौर, बिहार निवासी कालीभवन (22), सुधीर (38), अक्षरधाम निवासी रघुबीर (22), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी गोलू (20), अलवर निवासी अनीस खान (20), बिहार निवासी इमरान (21) और अलवर निवासी शहजाद (20) को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां शहजाद को मृत घोषित कर दिया गया। शहजाद के परिवार में पिता खुर्शीद, मां जरीना, एक भाई व दो बहनें हैं। शहजाद गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ काम के लिए दिल्ली आया हुआ था। पुलिस आरोपी ठेकेदार रमजानी की तलाश कर रही है।