फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Academic calendar released for undergraduate and postgraduate first year classes will start from November 22

डीयू: स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर, 22 नवंबर से शुरू होंगी प्रथम वर्ष की कक्षाएं 

Tue, 09 Nov 2021 11:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 11:25 PM IST
सार

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक  दिसंबर से शुरू होंगी। इसके बाद परीक्षाओं की तैयारी के लिए छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी। मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 मार्च से होगी जो कि 12 अप्रैल तक चलेंगी।

विज्ञापन
Academic calendar released for undergraduate and postgraduate first year classes will start from November 22
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होंगी। जबकि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं की शुरुआत एक दिसंबर से होगी। डीयू ने मंगलवार को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया।

विज्ञापन

 
इस कैलेंडर के मुताबिक स्नातक परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेंगी। दो दिन पांच और छह अप्रैल को ब्रेक रहेगा। जिसके बाद 7 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी के लिए ब्रेक और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और ये चार अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन


दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा की शुरुआत पांच अगस्त से होगी और 22 अगस्त तक चलेंगी। तीन दिन सेमेस्टर ब्रेक रहने के बाद अगला सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा। वहीं, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक  दिसंबर से शुरू होंगी। इसके बाद परीक्षाओं की तैयारी के लिए छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी। मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 मार्च से होगी जो कि 12 अप्रैल तक चलेंगी। 16 अप्रैल से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 12 अगस्त से परीक्षाएं शुरू होंगी। स्नातकोत्तर के लिए अगला शैक्षणिक सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed