फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AC compressor explodes in Delhi, one dead

दिल्ली : एसी का कम्प्रेसर फटा, एक की मौत, जामियानगर हादसे में 13  लोग घायल

Fri, 15 Apr 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 06:06 AM IST
सार

इनमें से चार घायलों का होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया है।  दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम करीब 3.50 बजे ओखला में स्थित वैफल मानिया रेस्तरां में धमाका होने की सूचना मिली थी। रेस्तरां बेसमेंट में था। 

विज्ञापन
AC compressor explodes in Delhi, one dead
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जामिया नगर के ओखला इलाके में तिकोना पार्क के पास एक रेस्तरां में बृहस्पतिवार शाम एसी का कम्प्रेशर फटने से रेस्तरां में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। इनमें से चार घायलों का होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया है।  दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम करीब 3.50 बजे ओखला में स्थित वैफल मानिया रेस्तरां में धमाका होने की सूचना मिली थी। रेस्तरां बेसमेंट में था। 

विज्ञापन


मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी।  छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनकी पहचान दानिश उर्फ मुन्ना, अज्जू, सान मोहम्मद, विजय, नदीम और इकरा के रूप में हुई। इनमें से नदीम (25) की होमी फैमिली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, इकरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल उठाए हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका एसी के कम्प्रेशर में हुआ और कोई और था। पुलिस को ये भी आशंका है कि हो सकता है डीप फ्रीज का कम्प्रेशर फटा हो। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम को दोस्त के जरिए काम मिला था
नदीम की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में पहुंचे उसे पिता मनू व बहन फातिमा ने बताया कि नदीम एसी बनाने का काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर उसके पास दोस्त का फोन आया था और वैफल मानिया में उसे काम दिलवाया। वह रेस्तरां में एसी ठीक कर रहा था, तभी धमाका हो गया। जवान बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

दो घायल सड़क पर आकर गिरे थे
शख्स ने बताया है कि वैफल मानिया हानिफ का रेस्तरां है। धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया। देखा कि नदीम समेत दो घायल सड़क पर पड़े थे। उसने चार घायलों को रेस्तरां के अंदर से निकाला। 

पंजाबी बाग में रेस्तरां में लगी भीषण आग

पंजाबी बाग स्थित क्लब रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर चार मंजिला रेस्तरां में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटी 40 फीट से ज्यादा तक उठ रही थीं। आसपास की इमारतों को खाली करवा लिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पार्किंग में लगे मीटर से आग लगी। इसके बाद देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों पर पहुंच गई। रेस्तरां के पास दमकल विभाग की एनओसी थी या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

बृहस्पतिवार दोपहर 1.22 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि पंजाबी बाग के क्लब रोड स्थित प्लॉट नंबर-19 में ट्रॉय रेस्तरां में आग लग गई है। नजदीकी इमारतों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। भूतल के अलावा यहां चार मंजिला इमारत थी। यहां रेस्तरां-लाउंज-बार था। इसके अलावा ऊपर के एक फ्लोर पर स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। दोपहर करीब 2.55 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed