फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP said BJP is busy destroying Delhi

अतिक्रमण पर राजनीति: आप ने कहा- दिल्ली को तबाह करने में जुटी है भाजपा

Fri, 13 May 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 13 May 2022 05:20 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली में करीब 50 लाख लोग अवैध कालोनियों में रहते हैं। ये कालोनियां बसाने और उनमें निर्माण होने के दौरान भाजपा शासित नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और भाजपा के बड़े नेताओं तक को पैसे दिए गए।

विज्ञापन
AAP said BJP is busy destroying Delhi
आप विधायक सौरभ भारद्वाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि अनधिकृत निर्माण साफ करने के नाम पर भाजपा पूरी दिल्ली तबाह करने में लग गई है। भाजपा शासित नगर निगम लगभग 63 लाख लोगों को बेघर करना चाहता है। आधी से ज्यादा दिल्ली में अनधिकृत निर्माण है। इस तरह आधी से ज्यादा दिल्ली तोड़ी जाएगी। उन्होंने मांग की है कि पहले उन नेताओं के मकान तोड़े जाएं, जिन्होंने पैसे लेकर ये अनधिकृत निर्माण करवाए हैं।

विज्ञापन


भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 15 दिन से नगर निगम व दिल्ली पुलिस मिलकर कई जगह बुलडोजर लेकर उतरी हुई है। उन्होंने पूरी दिल्ली को तहस-नहस करने की ठान ली है। हम ही नहीं, बल्कि दिल्ली निवासी भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हैं और कोई भी नहीं चाहता कि अनधिकृत निर्माण हो। सवाल उठता है कि पिछले 15 साल में यह अनधिकृत निर्माण और अनधिकृत कब्जे किसने करवाए हैं?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 50 लाख लोग अवैध कालोनियों में रहते हैं। ये कालोनियां बसाने और उनमें निर्माण होने के दौरान भाजपा शासित नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और भाजपा के बड़े नेताओं तक को पैसे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सैकड़ों झुग्गी क्लस्टर में करीब 10 लाख आबादी रहती है। तीन लाख आबादी वाले डीडीए के फ्लैट हैं, उनमें भी किसी न किसी बालकनी में थोड़ा सा निर्माण हुआ है। किसी ने कमरा अलग से बनाया है। किसी ने नीचे पिलर बनाया है। ऐसे कई कारणों से इन इलाकों में भी नगर निगम तोड़फोड़ कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर अनधिकृत निर्माण हुआ है और सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उनके घर पर बुलडोजर सबसे पहले चलना चाहिए।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए बुलडोजर चलवाने का दावा किया है, जबकि मदन मोहन मालवीय हॉस्पिटल रोड, मालवीय नगर, कुतुब इंस्टीट्यूशनल क्षेत्र, गौतम नगर, पीरियर साकेत डी ब्लॉक, अर्जुन गढ़ मेट्रो स्टेशन, वसंत कुंज, एमजी रोड, छतरपुर, बीकाजी गामा प्लेस मेट्रो स्टेशन के आसपास, शिव पार्क खानपुर, एसएसएन मार्ग, चिराग दिल्ली गांव में भी बुलडोजर चलाने का कार्यक्रम तय किया है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या इन इलाकों में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रहते हैं। यहां आकर भी अगर बांग्लादेशी रहने लगे तो भाजपा को केंद्र सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए।

असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे भारद्वाज : कपूर
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या अतिक्रमणकर्ताओं पर बुलडोजर चलने का असर आम आदमी पार्टी नेताओं के दिल दिमाग पर पड़ गया है। इस कारण वह बोलचाल का लहजा खो बैठे हैं और भाजपा नेताओं पर असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने जिन अमर्यादित शब्दों में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को संबोधित किया वह उनके केवल राजनीतिक पोषण की कमी ही नहीं, बल्कि पारिवारिक संस्कार पोषण कमी को दर्शाता है।

फिर चला नफरत का बुलडोजर : कांग्रेस
अतिक्रमण के खिलाफ निगमों की कार्रवाई पर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने इसे नफरत का बुलडोजर करार देते हुए कहा कि कार्रवाई से पहले निर्माण के दौरान हेराफेरी और रिश्वतखोरी में शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से कमजोर वर्ग के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।


बृहस्पतिवार को मदनपुर खादर सहित दूसरे क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। कांग्रेस इसका विरोध करती है और कमजोर वर्ग के लोगों पर इस तरह की कार्रवाई महज एक ओछी राजनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed