{"_id":"62797cc086e8be02e02fefbc","slug":"aap-s-plan-for-rohingya-bangladeshis-exposed-adesh-gupta-ashram-news-noi6476099168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के लिए बनाए प्लान का खुलासा हुआ: आदेश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के लिए बनाए प्लान का खुलासा हुआ: आदेश गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शाहीन बाग में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गए दक्षिण दिल्ली नगर निगम के बुलडोजर को नहीं चलने देने पर प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाई। इतना ही नहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि आप व कांग्रेस के रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को संरक्षण देने के प्लान का खुलासा हो गया है। शाहीन बाग के अंदर 5000 से अधिक रोहिंग्या-बांग्लादेशियों ने आतंक फैलाने का काम किया है। इसकी पुनरावृत्ति भी कई इलाकों में हुई है, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित आप और कांग्रेस नेता उन्हें संरक्षण देने से पीछे नहीं हटते है।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो लोग रोहिंग्या-बांग्लादेशियों और आतंक फैलाने वालों के लिए बुलडोजर के सामने लेटे उन्हें जनता चुनावों में जवाब देगी। अतिक्रमण किसी धर्म विशेष का नहीं होता है, लेकिनदुख की बात है कि आप और कांग्रेस के लोग अतिक्रमण को रोकने और रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को बचाने के लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस और आप के नेता इस पूरे मामले को धर्म से ना जोड़े। जो आतंकी है और जो हमारे देश का नहीं है उसका दिल्ली के किसी भी चीज पर कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम की कोई पहली कार्रवाई नहीं है, बल्कि पिछले सवा महीने से लगातार कार्रवाई चल रही है। मदनपुर खादर, बदरपुर, ओखला, रिठाला, किराड़ी, रोहिणी, करोल बाग आदि जगह कार्रवाई चल रही है, लेकिन अतिक्रमण के ऊपर कार्रवाई को सांप्रदायिक बता देना और दंगे पर चुप्पी साध लेना आप और कांग्रेस की नीति बन चुकी है।
सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर के आगे लेटकर सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि आम आदमी पार्टी के विधायक, निगम पार्षद एवं कांग्रेस नेताओं बुलडोजर के आगे लेटकर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को सरकारी काम करने से रोका है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तिथि पहले से तय की गई थी, मगर राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए नगर निगम के काम में दखल दी। इससे पहले भी जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और समूचा विपक्ष रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के साथ हो गया था, जबकि यह कार्रवाई भी पहले से निर्धारित थी।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा ने दिया विवादित बयान
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान से गुरेज नहीं किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि शाहीन बाग हो या जहांगीरपुरी या सीमापुरी ये सब अवैध धंधों, अवैध निर्माणों और घुसपैठियों के अड्डे हैं। यहां बुलडोजर, पुलिस, कानून की एंट्री बैन है। ये इलाके मिनी पाकिस्तान जैसे हैं, जहां भारत का संविधान लागू करवाना असंभव होता जा रहा है।
भाजपा व आप गरीब लोगों पर चला रही है बुलडोजर:अनिल कुमार
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने शाहीन बाग में भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई का जायजा लिया। वह हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए कालकाजी पुलिस स्टेशन भी गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी सत्ता हासिल करने के बाद दिल्ली में गरीब लोगों पर बुलडोजर चलाकर नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों से दिल्ली नगर निगम में शासित भाजपा अतिक्रमण को लगातार संरक्षण देती रही है, परंतु तीनों निगमों के विलय के बाद तुरंत भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बदले की भावना से निगम को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी में गरीबों के दुकानों-घरों पर बुलड़ोजर चलाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम का नहीं, बल्कि भाजपा की सोच का बुलडोजर है। इसका केजरीवाल सरकार मौन समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले जहांगीरपुरी और अब शाहीन बाग में बुलडोजर चलाना गरीबों पर अत्याचार है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता काआठ लाख रेहड़ी पटरी वालों को आतंकवादी बताना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि केन्द्र सरकार ने पूरे देश में सभी राज्यों को रेहड़ी पटरी संरक्षण कानून के तहत अजीविका चलाने के लिए तहबाजारी के तहत रेहड़ी पटरी लगाने का अधिकार दिया था। भाजपा और आप मिलकर दिल्ली से गरीब लोगों को अतिक्रमण के नाम पर खदेड़ना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।