फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP released posters in 11 languages against PM Modi

Delhi: पीएम मोदी के खिलाफ 11 भाषाओं में 'आप' ने जारी किया पोस्टर, केन्द्र सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

Tue, 28 Mar 2023 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी 30 मार्च को पूरे देश में ये पोस्टर लगाएगी।

विज्ञापन
AAP released posters in 11 languages against PM Modi
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 11 भाषाओं में पोस्टर जारी किए। पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, उर्दू और तेलुगु भाषाओं में तैयार कराए गए हैं। आम आदमी पार्टी 30 मार्च को पूरे देश में ये पोस्टर लगाएगी।

विज्ञापन


आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि देश में भाजपा की अघोषित तानाशाही लागू हो चुकी है। वह लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है। भाजपा चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को अपने इशारे पर चलने पर मजबूर कर रही है। उनका काम केवल विपक्ष के नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे चलाकर जेल के अंदर बंद करने तक सीमित रह गया है।

विज्ञापन

 

साथ ही गोपाल राय ने कहा कि न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है, वहीं वह राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रही है, लेकिन अब देश और विपक्ष के नेता किसी भी तरह के षड्यंत्र व फर्जी एफआईआर से डरने वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed