फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP protest against BJP, police detained

आप का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
AAP protest against BJP, police detained
सिविक सेंटर पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : Ashram
आप का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

नई दिल्ली। वेतन नहीं मिलने पर आंदोलित एमसीडी कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगमों को चला पाने में नाकाम साबित हो रहे भाजपा नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी इसी व्यवस्था और इतने बजट में ही निगम चलाकर दिखा देगी।
आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि करीब 6 महीने से निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। उनके लिए घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने जबरन खदेड़कर सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं, निगम कर्मियों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। हिरासत से छूटने के बाद दुर्गेश पाठक ने सवाल उठाया कि भाजपा शासित एमसीडी ने पिछले साल 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे। वो पैसा कहां लगाया गया, कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं मिल रहा? आरोप लगाया कि भाजपा ने पुलिस भेजकर प्रदर्शन कर रहे आप पार्षदों समेत महिला कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाई और जेल में बंद करा दिया।
विज्ञापन

विधायकों ने लगाए आरोप
आप विधायक आतिशी और विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि यदि भाजपा नेता कर्मचारियों को वेतन नहीं दिला सकते तो उन्हें एमसीडी से इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी उसी बजट में एमसीडी को चलाकर दिखाएगी। पार्टी हर कर्मचारी को वेतन भी देगी और दिल्ली को साफ भी रखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजोय कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित एमसीडी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed