फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP party claimed that one lakh people will participate in maha rally in ramlila maidan

Delhi : केंद्र के खिलाफ हुंकार भरेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान में महारैली आज, एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा

Sun, 11 Jun 2023 03:21 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 03:21 AM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी की महारैली हो रही है।जिसको देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महारैली में कम से कम एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
AAP party claimed that one lakh people will participate in maha rally in ramlila maidan
आप महारैली की तैयारियां पूरी - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में  रविवार को महारैली का आयोजन करने जा रही है। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस महा रैली में कम से कम एक लाख लोग पहुंचने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान में महारैली की तैयारियों को लेकर जायजा लिया था। 

विज्ञापन

आप पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत कई टॉप लीडर इस महारैली में शामिल होंगे। इसके अलाव सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि इस रैली में एक लाख लोग शामिल होंगे। आगे कहा कि आम लगातार लोगों को केंद्र के अध्यादेश के बारे में बता रही है। आगे कहा कि हम बड़ा अभियान चलाया है। हम लोगों तक पहुंच रहे हैं और इस अध्यादेश की वजह से हर दिन होने वाले प्रभाव के बारे में भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महारैली की तैयारियों हुई पूरी गोपाल राय ने लिया जायजा
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गई है। इस रैली में हजारों लोगों के आने की उम्मीद है। लोगों की संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रैली को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक व मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

ये नेता महारैली में होंगे शामिल
वहीं शनिवार को भी आप के नेताओं ने रामलीला मैदान में पहुंच कर अंतिम रूप दिया। यह महारैली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उम्मीद है कि रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंजाब, हरियाणा से दिल्ली में आएंगे। इसके अलावा देश के अन्य राज्य से भी लोग इस रैली में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। इस रैली के माध्यम से आप केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। महारैली को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व आप के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

आप की महारैली, कई मार्ग बंद
आम आदमी पार्टी की रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रामलीला मैदान की ओर जाने वाले कई रास्तों को सुबह आठ बजे से बंद कर दिया है, वहीं कुछ मार्गों को परिवर्तित किया गया है।  

यातायात पुलिस के अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि वह इन रास्तों पर आने से बचें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को घर से जल्द ही निकलने की सलाह दी गई है। लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है। चालकों को अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने के लिए कहा गया है।

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी की महारैली होगी। इसमें सैकड़ों लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार को भी आप नेताओं ने रामलीला मैदान में पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। महारैली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उम्मीद है कि रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंजाब, हरियाणा से दिल्ली से आएंगे। महारैली को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व आप के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। ब्यूरो

ये रास्ते रहेंगे बंद
  • बाराखंबा रोड से गुरू नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर
  • मिंटो रोड से कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग
  • जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरू नानक चौक)
  • कमला मार्केट से गुरू नानक चौक तक
  • चमन लाल मार्ग
  • आसफ अली रोड की ओर अजमेरी गेट
  • पहाड़गंज चौक और झंडेवालान, देशबंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट तक

इन जगहाें से मार्ग परिवर्तित होगा
  • महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग, भवभूति मार्ग, मिंटो रोड, दिल्ली गेट, कमला बाजार हमदर्द चौक के लिए, पहाड़गंज चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed