{"_id":"613da7f4046a0c1fdc6f5eff","slug":"aap-national-executive-meeting-re-elects-arvind-kejriwal-as-national-convenor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी: मुख्यमंत्री केजरीवाल फिर से चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता होंगे सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी: मुख्यमंत्री केजरीवाल फिर से चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता होंगे सचिव
Sun, 12 Sep 2021 02:58 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:58 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना है।पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को पार्टी कोषाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
arvind kejriwal
- फोटो : एएनआई
विस्तार
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। वहीं, पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को पार्टी कोषाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। यह लगातार तीसरी बार है जब केजरीवाल को इस कार्यभार के लिए चुना गया है। इससे पहले अप्रैल 2016 में केजरीवाल दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। बता दें कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था, जिसमें केजरीवाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बतौर राष्ट्रीय संयोजन, अपने दूसरे कार्यकाल में तीन साल तक पार्टी का काम संभाला लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल 2020 तक बढ़ा दिया गया।Arvind Kejriwal has been re-elected as Aam Aadmi Party National Convenor in the party's National Executive Meeting.
— ANI (@ANI) September 12, 2021
विज्ञापन
इसके बाद साल 2020 में ही राष्ट्रीय परिषद की यह बैठक होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण संभव नहीं हो पाया। जनवरी 2021 में राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया था।
विज्ञापन
इस संशोधन में राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकाल 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया। इसके साथ ही इसमें राष्ट्रीय संयोजक को दो कार्यकाल तक के लिए नियुक्त करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया था।