फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aap leader sanjay singh urges pm modi to meet family of lakhimpur khiri victim farmers

लखीमपुर खीरी: आप सांसद संजय सिंह ने पीएम को पत्र लिख मृतक किसानों के परिजनों से मिलने का किया आग्रह

Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
सार

आप नेता ने अपने पत्र में लिखा कि आपको मृतक किसानों के परिजनों से मिलकर उनसे माफी मांगनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए...

विज्ञापन
aap leader sanjay singh urges pm modi to meet family of lakhimpur khiri victim farmers
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लखीमपुर खीरी आने और वहां हुई हिंसा में मरने वाले किसानों के परिजनों से मिलने का आग्रह किया। पीएम को लिखे पत्र में आप नेता ने अपने साथ सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को साथ ले जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सिंह ने अपने पत्र में लिखा, 'मैं हाथ जोड़कर आपसे आग्रह करता हूं कि इस महान दुख की घड़ी में आपको कोई उत्सव आयोजित करने का मन बदलकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मिलकर लखीमपुर खीरी में उन किसानों के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए, जिन्हें आपके एक मंत्री की कार से निर्दयतापूर्वक कुचल दिया गया और बिना किसी कारण के उनकी हत्या कर दी गई।'
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में आगे लिखा, 'उनके परिवारों के पास बैठकर आपको पश्चाताप करना चाहिए, माफी मागनी चाहिए, मंत्री को तत्काल हटा देना चाहिए, दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए और मंत्रिमंडल के मुखिया होने के नाते इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। न सिर्फ यूपी, बल्कि पूरा देश जब दुख और सदमे में है तब आप कोई उत्सव कैसे मना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हैं प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने यह पत्र तब लिखा है जब प्रधानमंत्री कॉन्फ्रेंस-एक्सपो 'आजादी@75- नया शहरी भारत: बदलता शहरी परिदृश्य' का उद्घाटन करने और विभिन्न विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए लखनऊ में हैं।

बिसवां में धरने पर बैठे हैं संजय सिंह
संजय सिंह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यूपी में सीतापुर जिला के बिसवां में धरने पर बैठे हैं। किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर खीरी जाते समय सोमवार तड़के पुलिस ने उन्हें यहीं रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed