{"_id":"6977560fb79876f45e03be69","slug":"aap-leader-arvind-kejriwal-congratulated-on-occasion-of-77th-republic-day-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी...गुरु तेग बहादुर के बलिदान को नमन, केजरीवाल ने बताया प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी...गुरु तेग बहादुर के बलिदान को नमन, केजरीवाल ने बताया प्रेरणास्रोत
Mon, 26 Jan 2026 05:25 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 26 Jan 2026 05:25 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ में प्रदर्शित पंजाब की झांकी ने गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान को सम्मान दिया। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इसे प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बधाई दी
- फोटो : DD India And @ArvindKejriwal
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती पंजाब की झांकी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित यह झांकी गुरु साहिब जी के बलिदान और मानवता के संदेश को पूरे देश के सामने लेकर आई है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने शहीदों के सपनों का भारत बनाने का आह्वान भी किया, जिसमें हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, जिसे उन्होंने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब की झांकी का प्रदर्शन राज्य और सिख समुदाय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय के लिए एक अमर कुर्बानी है, जो हमें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग तक गुरु साहिब जी के इतिहास, विचार और विरासत को पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन