फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP creates ruckus over water shortage in Sangam Vihar

Delhi News: संगम विहार में पानी की किल्लत पर आप का हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
AAP creates ruckus over water shortage in Sangam Vihar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। देवली विधानसभा क्षेत्र के संगम विहार में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे जल मंत्री प्रवेश वर्मा का आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पानी किल्लत को लेकर विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आप विधायक प्रेम चौहान ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में लगे पानी के टैंकर हटा दिए हैं, जिससे हजारों परिवार पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रेम चौहान ने कहा, पहले यहां 70 सरकारी टैंकर पानी सप्लाई करते थे, जिनकी संख्या घटाकर 20 कर दी गई और अब उन्हें भी हटा लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देवली विधानसभा के लिए आवंटित 31 करोड़ रुपये का फंड भी वापस ले लिया। इससे विकास कार्य रुक गए हैं। टैंकर माफिया सक्रिय हो गया है। प्रेम चौहान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने टैंकर बहाल नहीं किए और फंड जारी नहीं किया, तो आप देवली विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन

आप के प्रदेश के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ठंड का मौसम है और यमुना में पर्याप्त पानी है, फिर भी दिल्लीवासी पानी के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने जल मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा कि आखिर पानी के टैंकर हटाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार राजधानी के लोगों को पीने का पानी तक नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed