Delhi: आम आदमी पार्टी ने कूड़े के पहाड़ थीम पर लॉन्च की चुनाव प्रचार के लिए वैन, गोपाल राय ने दिखाई हरी झंडी
कूड़े के पहाड़ थीम पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए वैन लॉच की है। चुनावी वैन को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने हरी झंडी दिखाई।
विस्तार
दिल्ली में एमसीड़ी चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी में वार पलटवार भी जमकर चल रहा है। कूड़े के पहाड़ थीम पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए वैन लॉच की है। चुनावी वैन को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने हरी झंडी दिखाई।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने जिस चुनावी वैन को अपने मुख्यालय से अभी कुछ देर पहले निगम चुनाव के लिए कूड़े के पहाड़ थीम पर वैन लॉन्च किया था उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।