{"_id":"5d6437798ebc3e0138747247","slug":"a-young-man-was-killed-for-fighting-in-a-quarrel-ashram-news-noi4573801151","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में बीच बचाव पर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में बीच बचाव पर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। विकासपुरी में रविवार रात 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक घटना के समय मामा के घर आया था, जहां उसकी ममेरी बहन से छेड़छाड़ करने की बात को लेकर मामा के परिवार वालों का पड़ोसी से झगड़ा हो रहा था। बीचबचाव करने पर पड़ोसी के एक रिश्तेदार ने युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, रात दस बजे पुलिस को विकासपुरी के केशवपुर में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि स्नातक की पढ़ाई कर रहा युवक अपने मामा के घर आया था। उस समय मामा के परिवार वालों का पड़ोसी से झगड़ा हो रहा था।
पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतक के मामा की नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस का नाबालिग लड़का अक्सर छेड़छाड़ करता था। इस बात का पता जब लड़की के पिता को चला, तो उसने लड़के को समझाने के लिए बुलाया। इस दौरान लड़की के पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया। लड़के ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। लड़के के पिता ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा। लड़की का 18 वर्षीय फुफेरा भाई भी मौके पर पहुंच गया और झगड़े में बीचबचाव करने लगा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।