{"_id":"60b83ea98ebc3e14c9153cad","slug":"a-wanted-criminal-in-an-encounter-arrested-in-mangolpuri-out-on-parole-extorting-money-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गिरफ्तार, इलाके में वसूल रहा था रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गिरफ्तार, इलाके में वसूल रहा था रंगदारी
Thu, 03 Jun 2021 08:00 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:00 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में चोट लगी है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और इलाके में रंगदारी वसूल रहा था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार को देर रात जिला स्पेशल स्टाफ की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
A team of district special staff arrested a wanted criminal following an encounter in Mangolpuri area last night. He was injured in one of his legs during the encounter. He was out on parole & extorting money in the area: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 3, 2021विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में चोट लगी है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और इलाके में रंगदारी वसूल रहा था।
विज्ञापन
बेटे के सामने मां की हत्या करने वाले को मुठभेड़ में दबोचा
वहीं, इससे पहले एक अन्य मामले में दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा। आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी नितिन उर्फ विनय उर्फ राहुल के रूप में हुई। आरोपी बाबा हरिदास नगर थाने में घोषित बदमाश है। नितिन की टांग में गोली लगी थी। आरोपी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था।
पुलिस पर किया था हमला
जबकि, उसका दूसरा साथी चेतन पांडेय मौके से फरार हो गया था। चेतन पालम थाने का घोषित बदमाश है। दोनों ने सागरपुर गांव में ज्योति नामक महिला की घर में घुसकर 12 साल के बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इनको घेरा तो पुलिस पर हमला कर दिया था।
झड़प में एक कैदी की मौत
वहीं, इससे पहले तिहाड़ जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई थीं। गंभीर घायल कैदी श्रीकांत उर्फ अप्पू को डीडीयू से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के दिन ही उसकी रिहाई होने वाली थी।