फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A strategy will be prepared in the security circle to prevent earthquake

Delhi News: भूकंप से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र में तैयार होगी रणनीति

Wed, 30 Jul 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
A strategy will be prepared in the security circle to prevent earthquake
एक अगस्त को आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय से आ रहे भूकंप को देखते हुए इससे बचाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक अगस्त को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे इंदिरा गांधी के नजदीक हवाई जहाज के लिए ईंधन भरने की जगह, वसंत कुंज में निजी स्कूल सहित पांच जगहों पर सेना और राष्ट्रीय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली जिला कार्यालय के सहयोग से मेगा मॉक ड्रिल करेंगे। इसमें पहली बार हैम रेडियो संचार उपकरण का इस्तेमाल होगा। ये आपात स्थिति में सहायक होता है। मॉक ड्रिल से पहले इसे लेकर सुरक्षा चक्र नाम से संगोष्ठी मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुई।

इस मौके पर आपदा प्रबंधन संगठन (ओडीएम) के अध्यक्ष और जिला परियोजना अधिकारी, आईजीआई, नई दिल्ली जिला कार्यालय डॉ. विनोद भारद्वाज ने प्रतिभागियों को हैम रेडियो संचार प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थितियों खासकर पारंपरिक नेटवर्क के विफल होने पर एक विश्वसनीय संचार उपकरण के रूप में हैम रेडियो का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को दिल्ली में महत्वपूर्ण जगहों पर ये मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इसमें नई दिल्ली जिला के जिला अधिकारी शनि सिंह, एसडीएम डीडीएमए प्रतीक राज यादव के अलावा एनडीएमए में सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed