फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A road in Andrews Ganj will be named late actor Sushant Singh Rajput marg cleared proposal 

दिल्ली में एक सड़क का नाम होगा सुशांत सिंह राजपूत मार्ग, जन्मदिन पर फैसला

Thu, 21 Jan 2021 06:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Jan 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
A road in Andrews Ganj will be named late actor Sushant Singh Rajput marg cleared proposal 
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नाम दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि क्षेत्र के नागरिक निकाय ने इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत का आज (गुरुवार) 35वां जन्मदिन है। पिछले साल 14 जून को मुंबई में उनके बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाया गया था। उनके प्रशंसकों ने अभिनेता की मौत की जांच करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। जिसके बाद उनके निधन की हाई-प्रोफाइल जांच हुई थी। एसडीएमसी के कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में अभिनेता के नाम पर सड़क का नाम रखने का प्रस्ताव पारित किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एसडीएमसी हाउस ने कल की बैठक में यह मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


भाजपा के नेतृत्व वाली दक्षिण दिल्ली नगर निगम में एंड्रयूज गंज पार्षद ने नागरिक निकाय की सड़क के नामकरण और नाम बदलने की समिति को प्रस्ताव भेजा था। समिति को दिए लिखित प्रस्ताव में अभिषेक दत्त ने कहा था कि सड़क नंबर 8 पर पड़े वाले अधिकतर इलाकों में बिहार के रहने वाले लोग हैं। वो एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप तक जाने वाले मार्ग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग करने की मांग करते रहे हैं। इसलिए यह प्रस्तावित है कि सड़क नंबर 8 का नाम अभिनेता के नाम पर उसकी स्मृति में रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड किया या उनका मर्डर हुआ फिलहाल इसकी जांच चल रही है। सुशांत का मामला बिहार, महाराष्ट्र, सीबीआई से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। देश ही नहीं विदेश में भी सुशांत के निधन पर प्रशंसकों ने हैरानी जताई। अब सुशांत के जन्मदिन पर कंगना रणौत ने एक बार फिर उनके मर्डर का मुद्दा उठाया है।


कंगना ने चार बातों की तरफ फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। पहले ट्वीट में कंगना कहती हैं 'नहीं भूलना चाहिए कि सुशांत सिंह ने बताया था कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें बैन कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा था कि करण जौहर ने उन्हे बड़े सपने दिखाए और उनकी फिल्म की रिलीज होने से रोक दिया। कंगना आगे लिखती हैं, 'करण जौहर ने दुनिया को बताया कि सुशांत एक फ्लॉप एक्टर है। अपने दम पर स्टार बने सुशांत ने आदित्य चोपड़ा के अनुबंध से बंधे रहने से इनकार कर दिया था। उसी वक्त चोपड़ा ने तय कर लिया कि वह सुशांत का करियर खत्म कर देंगे। सभी को करण जौहर और आदित्य चोपड़ा का नेपोटिज्म से प्यार पता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed