फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   person who cheated in name of selling a plot arrested from Haridwar

Delhi: हरिद्वार से पकड़ा ठग, दोस्त-परिवार से नाता तोड़ा, बैरागी आश्रम में रह रहा था आरोपी

Tue, 22 Jul 2025 09:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 09:33 PM IST
सार

पुलिस ने 95 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को हरिद्वार के बैरागी आश्रम से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान धर्मेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
person who cheated in name of selling a plot arrested from Haridwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के प्रताप विहार में 1.05 करोड़ का प्लाॅट बेचने के नाम पर 95 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा ने हरिद्वार से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी पुलिस व बाकी एजेंसियों से बचने के लिए हरिद्वार के बैरागी आश्रम में रह रहा था। उसने परिजनों, रिश्तेदारों और यहां तक दोस्तों से भी नाता तोड़ा हुआ था। यहां वह समाजसेवी बनकर अपनी जिंदगी बिता रहा था। सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बालेश जैन 26 जुलाई 2023 को लक्ष्मी नगर थाने में 95 लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनको धर्मेंद्र अग्रवाल मिला और उसने गाजियाबाद के प्रताप विहार में रिहायशी प्लाट बेचने की बात कही। बालेश प्लाॅट खरीदने के लिए तैयार हो गए। सौदा 1.05 करोड़ में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदे के मुताबिक, 95 लाख रुपये तीन पेमेंट कर दिया गया। बाकी 10 लाख रुपये 2019 में प्रॉपर्टी के पेपर के साथ देने की बात हुई। इस बीच कोविड आ गया। आरोपी ने कोविड का बहाना बनाकर पेपर नहीं दिए। बाद में आरोपी 40 लाख और डिमांड करने लगा। इसके अलावा पीड़ित को आरोपी धमकाने भी लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed