फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A mother of three daughters kidnapped a four-month-old child in her desire for a son.

Delhi News: तीन बेटियों की मां ने बेटे की चाहत में किया चार माह के मासूम का अपहरण

Wed, 19 Nov 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
A mother of three daughters kidnapped a four-month-old child in her desire for a son.
गाजियाबाद से की गई गिरफ्तार, मासूम को सकुशल बरामद कर आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में बेटे की चाहत में एक महिला ने चार माह के मासूम को अगवा कर लिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को लोनी देहात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मीरा सिटी, लोनी, गाजियाबाद निवासी आरती (39) के रूप में हुई है।
उसके पास से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके तीन बेटियां हैं, उसे बेटे की चाहत थे। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास उसने मासूम को उसकी मां के साथ देखा। आरती ने मासूम की मां से नजदीकियां बढ़ाईं। अक्सर वह उसे खिलाने के लिए जाने लगी। एक दिन मौका देखकर वह मासूम के साथ गायब हो गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 17 नवंबर को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहने वाली महिला ने चार माह के मासूम के गायब होने की शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और चार बच्चों के साथ वहां रहती है। परिवार फुटपाथ पर जैकेट बेचता है। पीड़िता ने आरती पर ही शक जाहिर किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले आरती ने आना शुरू किया था। वह बच्चों के लिए कुछ खाने-पीने के लिए लेकर आती थी और बच्चों के साथ खेलती थी। खासकर वह उसके चार माह के मासूम के साथ खेलने लगी। इस बीच आरती मासूम के साथ गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह आरती का मोबाइल नंबर पता किया। जांच के दौरान पता चला कि आरती का मोबाइल बंद है। पुलिस ने उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन देखी। टीम को उसकी लोकेशन लोनी देहात की मिली। पुलिस ने उसी दिन आरती को लोनी देहात से दबोच लिया। महिला ने बताया कि वह पति राम प्रसाद के साथ मीरा सिटी, लोनी में रहती है। इनके तीन बेटियां ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article