Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A minor along with his friends stabbed a young man with a knife.

Delhi News: नाबालिग ने साथियों के साथ युवक को चाकू से गोदा

Sat, 20 Sep 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
A minor along with his friends stabbed a young man with a knife.
नई दिल्ली। राजपार्क इलाके में एक साल पहले हुए मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मंगोलपुरी निवासी राहुल उर्फ यश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का शुक्रवार को जन्मदिन था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल सभी पांच नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़ित ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। मुख्य आरोपी के साथ उसका एक साल पहले झगड़ा हुआ था। वह रात में अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने इनकी धर पकड़ के लिए दबिश दी और उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed