फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A letter will be written to the President to remove the JNU Vice Chancellor

Delhi News: जेएनयू कुलगुरु को हटाने के लिए राष्ट्रपति को लिखा जाएगा पत्र

Sat, 30 Aug 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
A letter will be written to the President to remove the JNU Vice Chancellor
कुलगुरु को हटाने के लिए राष्ट्रपति लिखेंगे पत्र
विज्ञापन

-जेएनयू शिक्षक संघ की जीबीएम में प्रस्ताव हुआ पारित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सामाजिक विज्ञान संकाय के राजनीतिक अध्ययन केंद्र के संकाय सदस्य डॉ. रोहन वीएच चौधरी की सेवा समाप्ति को लेकर विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में जेएनयू शिक्षक संघ ने जीबीएम में जेएनयू कुलगुरु को पद से हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षक बर्खास्तगी के खिलाफ एक सितंबर को प्रशासनिक ब्लॉक पर विरोध दर्ज कराने सहित कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

जेएनयू शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरजीत मजमूदार ने कहा कि शिक्षक की बर्खास्तगी जेएनयू के अधिनियम, विधियों और अध्यादेशों के प्रावधान का मजाक है। यह विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) का नहीं बल्कि जेएनयू कुलगुरु का निर्णय था। यह व्यक्तिगत प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। जेएनयू के नियमों के अनुसार किसी शिक्षक की बर्खास्तगी के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। 26 अगस्त को हुई 323 वीं ईसी बैठक में सदस्यों की संख्या 13 थी। जिसमें दो तिहाई बहुमत के लिए न्यूनतम नौ सदस्य जरूरी हैं। तीन निर्वाचित सदस्यों ने लिखित रूप से अपनी असहमति दर्ज कराई है। हालांकि उनमें से केवल एक को ही बोलने की अनुमति दी गई थी और वह भी बहुत संक्षेप में थी।
विज्ञापन


शिक्षक की बर्खास्तगी के खिलाफ छात्र संघ भी विरोध दर्ज करा रहा है। बर्खास्त संकाय सदस्य पर बिना किसी पूर्व सूचना के करीब 51 दिन तक अवकाश पर रहने का आरोप है। इसके चलते शिक्षक पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। शिक्षक प्रोबेशन पर था। शिक्षक की बर्खास्तगी को लेकर जेएनयू कुलगुरु की ओर से 27 अगस्त को एक आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed