फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कांग्रेस के न्याय की घोषणा से भाजपा में बौखलाहट:अभजिषेक मनु सिंघवी

कांग्रेस के न्याय की घोषणा से भाजपा में बौखलाहट:अभजिषेक मनु सिंघवी

Fri, 05 Apr 2019 04:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के न्याय की घोषणा से भाजपा में बौखलाहट:अभजिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस के न्याय की घोषणा से भाजपा में बौखलाहट : सिंघवी
विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणा पत्र को बेहतर बताया, कहा- हम जुमलेबाजी नहीं करते

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कहा हक कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है। न्याय इसका प्रमुख बिंदु है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान का संदर्भ रखते हुए उन्होंने दावा किया कि घोषणा पत्र आने के बाद प्रधानमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं में बौखलाहट है। वे पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लोकसभा घोषणा पत्र पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ , राजेश लिलोठिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

घोषणापत्र में किए गए कई वादों का उल्लेख करते हुए सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जुमलेबाजी नहीं है। इसे हम पूरा करेंगे। कांग्रेस विश्व की सबसे बड़ी योजना मनरेगा लेकर आई। खाद्य सुरक्षा योजना सहित बड़े स्तर पर कर्जमाफी की योजना लेकर आई। अब कांग्रेस देश को न्याय देने जा रही है। हमने अपने घोषणा पत्र में किसान बजट की पहली बार बात की है। कांग्रेस अर्बन लोगों के लिए हाउसिंग स्कीम ही नहीं लाएगी, बल्कि एक्ट भी लाएगी। सिंघवी ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में केंद्र सरकार एक भी योजना लेकर नहीं आई। अब चुनाव आते ही कई वादे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed