फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   फैक्टरी की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

फैक्टरी की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

Thu, 04 Apr 2019 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत, चार घायल
संशोधित
विज्ञापन

बाक्स में डीएम का नाम बदला गया है।
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
--

फैक्ट्री की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत, चार घायल
- दिलशाद गार्डन में एल्युमीनियम तार बनाने की फैक्ट्री में हुआ हादसा
- आसपास की फैक्ट्रियों में मौजूद मजदूरों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया
- पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ दर्ज किया लापरवाही का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एल्युमीनियम तार बनाने की फैक्ट्री की छत गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हंगामे के बीच पड़ोस की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूरों ने घायलों को मलबे से निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की शिनाख्त बलदेव (30) और धर्मेंद्र (40) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल राजू चौधरी (27), जुम्मन (24) और शाहबाज (22) का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं एक अन्य घायल रोहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमापुरी थाना पुलिस ने लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर फैक्ट्री के मालिक व ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है। पुरानी बनी फैक्ट्री में पिछले कई माह से दीवारों को काटकर पिलर डालने का काम किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक हादसा 484/4 दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 11:45 बजे हुआ। यहां गगन जैन की एल्युमीनियम तार बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में करीब 25 से 30 मजदूर काम करते हैं। फैक्ट्री में दीवारों को काटकर पिलर डालने का काम किया जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह अचानक पहली मंजिल की एक दीवार टी-आयरन व टुकड़ी की छत पर आ गिरी। छत दीवार का वजन नहीं सह पाई और नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे पांच फैक्ट्री मजदूर व निर्माण करा रहे ठेकेदार का एक मजदूर मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास की फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने फौरन मलबा हटाना शुरू कर दिया। इन मजदूरों ने घायलों को मलबे से निकालकर निजी वाहनों से सभी को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों में बलदेव व धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि राजू चौधरी, जुम्मन और शाहबाज का अस्पताल में इलाज जारी है। फैक्ट्री में निर्माण करवा रहे ठेकेदार के पास काम करने वाले रोहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बलदेव परिवार के साथ कलंदर कालोनी, ताहिरपुर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व तीन बहनों के अलावा पत्नी है। वहीं धर्मेंद्र भी ताहिरपुर में अकेला रहता था। इसका परिवार बिहार में रहता है। घायलों में राजू शालीमार गार्डन, यूपी में रहता है। जबकि शाहबाज व जुम्मन कांति नगर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 3 बजे के बाद पहुंचा था निगम का दस्ता
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 11.54 बजे पुलिस व दमकल विभाग को छत गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस के अलावा दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं। इधर हादसे में दो लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना के बाद शाहदरा डीएम कुलदीप पक्कड़ मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद 3 बजे के बाद निगम का मलबा हटाने वाला दस्ता मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों में बचाव दल के मौके पर न पहुंचने पर काफी रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed