फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   8,000 students of MCD schools will get new activity books

Delhi News: एमसीडी स्कूलों के 8,000 विद्यार्थियों को मिलेगी नई एक्टिविटी बुक्स

Tue, 09 Dec 2025 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
8,000 students of MCD schools will get new activity books
नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं पुस्तकें
विज्ञापन

-रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और दैनिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने में करेंगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के शिक्षा विभाग को अक्षय पात्रा फाउंडेशन की ओर से 8,000 विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एक्टिविटी बुक्स प्राप्त हुई हैं। इन पुस्तकों का वितरण फिलहाल तीन जोनों के प्राथमिक विद्यालयों में शुरू किया जा रहा है। नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की गई पुस्तकें उनकी रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और दैनिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने में मदद करेंगी।
लगभग 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली बुक्स निजी स्कूलों में उपयोग होने वाली महंगी एक्टिविटी पुस्तकों के स्तर की हैं, लेकिन अब एमसीडी स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री मिल सकेगी, जो उनकी बौद्धिक प्रगति और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगी।
विज्ञापन

अक्षय पात्रा फाउंडेशन ने मंगलवार को इन पुस्तकों को शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा (एडवोकेट) को औपचारिक रूप से सौंपा। संस्था ने अनुरोध किया कि पुस्तकों को जल्द से जल्द सभी संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाया जाए ताकि बच्चे नए सत्र की शुरुआत से ही इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर योगेश वर्मा ने कहा, एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके लिए किया गया हर सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में भी ऐसी पहलों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, ताकि निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक, उपयोगी और बेहतर शैक्षिक संसाधन लगातार उपलब्ध होते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed