दिल्ली: अफगानिस्तान से लाए गए 78 लोगों का क्वारंटीन हुआ पूरा, सभी को भेजा गया घर
इन 78 लोगों को 24 अगस्त को अफगानिस्तान से दिल्ली लाया गया था। 14 दिनों का क्वारंटीन पूरा होने के बाद इन्हें आज घर जाने के लिए छोड़ दिया गया है।
विस्तार
अफगानिस्तान से बीते 24 अगस्त को भारत लाए गए 78 यात्रियों को 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद आईटीबीपी के चावला कैंप से रवाना कर दिया गया है। मालूम हो कि उनके भारत पहुंचते ही खबर आई थी कि 78 में से 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि आईटीबीपी ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें सतर्कता बरतते हुए पहले क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा और 14 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद घर भेजा जाएगा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी।
Delhi | 78 persons who were airlifted from Afghanistan being discharged from ITBP's Chhawla Camp after completing their 14-day quarantine
विज्ञापन
They reached the ITBP quarantine facility on August 24. pic.twitter.com/IXyziKMxY3 — ANI (@ANI) September 7, 2021