फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   70 days later, most corona patients

70 दिन बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

Thu, 18 Mar 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
70 days later, most corona patients
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगभग 70 दिन बाद बुधवार को कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 536 नए केस मिले हैं, जबकि तीन की मौत हो गई। इससे पहले इस साल छह जनवरी को 654 केस मिले थे। इसके अलावा एक जनवरी को 585 और नौ जनवरी को 519 कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज भले ही अधिक मिले हों, लेकिन संक्रमण दर में बढ़ोतरी नहीं मिली है। पिछले एक दिन में 80856 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.66 फीसदी रही। इस दौरान तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 319 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक मिलने की वजह से सक्रिय मामले भी बढ़कर 2702 हो चुके हैं। इनमें से 1438 सक्रिय मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। जबकि 725 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा तीन मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र पर रखा गया है। दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 645,025 हो चुकी है। इनमें से 613,375 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। साथ ही 10,948 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कोरोना वायरस से 1.72 फीसदी मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 4.77 फीसदी है जोकि राष्ट्रीय औसत पांच फीसदी से भी कम है। विभाग ने जानकारी दी है कि संक्रमित मरीजों के बढ़ने से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। दिल्ली में अभी 608 इलाके ऐसे हैं जिन्हें कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया है। कोरोना की जांच को लेकर विभाग ने बताया कि राजधानी में 50 फीसदी से भी ज्यादा सैंपल की जांच आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए हो रही है। पिछले एक दिन में 50,216 नमूनों की जांच आरटी- पीसीआर से और 30640 की जांच एंटीजन किट्स से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed