{"_id":"60e5dba66431631e9834b39d","slug":"7-lakh-rupees-withdrawn-from-account-after-man-searches-bank-customer-care-number-on-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गूगल पर बैंक का ग्राहक सेवा नंबर खोजना पड़ा भारी, ठग ने खाते से निकाले सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गूगल पर बैंक का ग्राहक सेवा नंबर खोजना पड़ा भारी, ठग ने खाते से निकाले सात लाख रुपये
Wed, 07 Jul 2021 10:21 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:21 PM IST
सार
विवेक विहार में गूगल पर बैंक का ग्राहक सेवा नंबर खोजने वाला एक व्यक्ति ठगों का शिकार बन गया। फिलहाल पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
दिल्ली के विवेक विहार में गूगल से मदद लेने पर एक शख्स सात लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने पीड़ित सचिन गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। विवेक विहार पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सचिन गुप्ता विवेक विहार की झिलमिल कॉलोनी में रहता है। उसका अपना कारोबार है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि उसका विश्वास नगर स्थित एक बैंक में खाता है। बैंक की ओर से उसकी चेकबुक में नाम गलत प्रिंट हो गया था।
विज्ञापन
जब यह देखा तो उसने गूगल पर बैंक का ग्राहक सेवा नंबर ढूंढा। उक्त नंबर पर कॉल करने पर फोन उठाने वाले ने कुछ देर में किसी अन्य का नंबर देने के लिए कहा। कुछ ही देर बाद एक युवक ने सचिन के मोबाइल पर कॉल कर खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया। युवक ने पीड़ित को एक लिंक भेजकर उस पर अपनी जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन
उस लिंक के जरिये युवक ने सचिन के बैंक खाते की जानकारी भी ले ली। इसके चंद ही मिनटों बाद सचिन के मोबाइल पर खाते से सात लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने युवक को कॉल करनी चाही तो फोन बंद था।